रांचीः झारखंड सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अनीश गुप्ता को रांची डीआईजी बनाया गया है, वहीं अजय लिंडा को डीआईजी कोल्हान बनाया गया है.
छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रांची डीआईजी बने अनीश गुप्ता - झारखंड में अधिकारियों का तबादला
झारखंड में आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. राज्य सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है.
![छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रांची डीआईजी बने अनीश गुप्ता transfer-of-ips-officers-in-jharkhand](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-14958011-thumbnail-3x2-ipsjh.jpg)
झारखंड
कौन कहां गया? अनीश गुप्ता, डीआईजी रांची. अजय लिंडा, डीआईजी कोल्हान. दीपक सिन्हा, डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी-अग्निशमन सेवा, शम्स तबरेज, डीआईजी बजट, के विजय शंकर, सिटी एसपी जमशेदपुर. मुकेश लुणायत, ग्रामीण एसपी जमशेदपुर.