झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

CAA के समर्थन रैली में हुए विवाद का असर रांची तक, लोहरदगा जाने वाली कई ट्रेनें रद्द - नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी

सीएए और एनआरसी के समर्थन में गुरुवार को लोहरदगा में निकले जुलूस में हुए बवाल का असर रेल परिचालन पर पड़ा है. जिसके कारण शुक्रवार को रांची से लोहरदगा के बीच चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और कई ट्रेनें को रद्द कर दिया गया है.

Trains from Ranchi to Lohardaga canceled due to  dispute at CAA support rally
कॉन्सेप्ट इमेज

By

Published : Jan 24, 2020, 4:55 PM IST

रांची: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर बीते गुरुवार को लोहरदगा में हुए विवाद का असर राजधानी तक हुआ है. साथ ही इसका असर आवागमन पर भी पड़ा है. जिसको लेकर रांची से लोहरदगा जाने वाली कई ट्रेनें रद्द हो गई है.

देखें पूरी खबर

सीएए और एनआरसी के समर्थन में निकले जुलूस में हुए बवाल को लेकर इसका असर राज्य के रेल परिचालन पर भी देखने को मिला. इसको लेकर रांची रेल मंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया हैं कि 24 जनवरी को रांची से लोहरदगा जाने वाली लोहरदगा मेमो पैसेंजर (ट्रेन संख्या 68135) ट्रेन रद्द रहेगी. साथ ही लोहरदगा से रांची आने वाली लोहरदगा रांची मेमो पैसेंजर (ट्रेन संख्या 68136) भी रद्द रहेगी.

इसे भी पढ़ें- चाईबासा में BJP की जांच दल को घटना स्थल पर जाने से रोका गया, सड़क पर बैठे सांसद

वहीं, ट्रेन संख्या-18636 सासाराम रांची एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग टोरी-लोहरदगा-रांची मार्ग से नहीं जाकर परिवर्तित हुए मार्ग टोरी-बरकाकाना-मुरी रांची होकर चलेगी. इस संबंध में सीपीआरओ ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल लोहरदगा की हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. जिला प्रशासन से मिले दिशा निर्देश के बाद ही रेल प्रशासन आगे कुछ निर्णय लेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details