रांचीःराजधानी रांची में इस साल तीसरी बार प्रशासन ने स्कूलों का समय बदला है. अब स्कूल पहले की तरह सुबह छह बजे से 12 बजे तक खुलेंगे. जबकि इससे पहले प्रशासन ने राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह छह बजे से 10.30 बजे तक कर दिया था. माना जा रहा है कि राजधानी में 3 मई को हुई झमाझम बारिश और मौसम में आई ठंडक के बाद डीसी ने अपने आदेश को वापस ले लिया है.
रांची में तीसरी बार बदला स्कूलों का टाइम टेबल, सुबह छह बजे से 12 बजे तक ही खुलेंगे स्कूल - रांची डीसी छवि रंजन
झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. इस तरह से इस सत्र में तीसरी बार राजधानी में स्कूलों का समय बदला है. नए आदेश के अनुसार सुबह छह बजे से 12 बजे तक स्कूल खुलेंगे.
![रांची में तीसरी बार बदला स्कूलों का टाइम टेबल, सुबह छह बजे से 12 बजे तक ही खुलेंगे स्कूल Time table of schools in Ranchi third time changed schools to be open from 6 am to 12 noon](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-15191908-655-15191908-1651667279315.jpg)
ये भी पढ़ें-झारखंड में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 6 बजे से 10.30 तक ही खुलेंगे स्कूल
रांची डीसी छवि रंजन ने स्कूलों का समय बदलने के अपने पूर्व के आदेश को बदलने के संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. यह व्यवस्था रांची के सभी निजी, सरकारी एवं अन्य स्कूलों में लागू होगी. सोमवार को डीसी की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि 13 अप्रैल से सुबह छह से 12 बजे तक स्कूल संचालित हो रहे हैं. लेकिन भीषण गर्मी में छात्र- छात्राओं के हितों के देखते हुए स्कूल अब सुबह 6 से 10:30 बजे तक चलेंगे. मगर अब इस आदेश को वापस ले लिया गया है.