रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच चुकी है. बुधवार की शाम राष्ट्रपति झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी. ऐसे में रांची एयरपोर्ट से लेकर झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन और राजभवन के आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. राजभवन, नए हाईकोर्ट भवन और एयरपोर्ट के आस पास के इलाकों में निगरानी के लिए सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. पूरी राजधानी में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है.
President Jharkhand Visit: राजभवन से लेकर हाईकोर्ट तक पुलिस छावनी में तब्दील हुई रांची, गहन जांच के बाद ही मिल रहा प्रवेश - रांची न्यूज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर पहुंच चुकी है. उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पूरे रांची में जांच अभियान चलाया जा रहा है.
हाईकोर्ट के अंदर बिना गहन जांच प्रवेश की इजाजत नहीःंबुधवार को राष्ट्रपति का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन है. ऐसे में हाईकोर्ट के चारों तरफ एक सुरक्षा का घेरा तैयार कर दिया गया है. हाई कोर्ट परिसर में मेटल डिटेक्टर और डीएमजी से जांच करें वाहनों को प्रवेश की इजाजत मिल रही है. हाई कोर्ट परिसर के अंदर जाने वाले वाहनों की चेकिंग तो की ही जा रही है. अंदर जाने वाले वाहन जब दोबारा बाहर निकल रहे हैं तभी उनकी चेकिंग की जा रही है.
देवघर पहुंच चुकी हैं राष्ट्र्पतिःराष्ट्रपति द्रौपदी झारखंड दौरे की शुरुआत देवघर से हो चुकी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिन के लगभग 12 बजे के करीब देवघर से रांची पहुंच जाएंगी. रांची एयरपोर्ट से निकलने के बाद वे बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी, उसके बाद वे अल्बर्ट एक्का की मूर्ति पर भी माल्यार्पण करेंगी, माल्यार्पण कार्यक्रम खत्म होने के बाद राष्ट्रपति सीधे राजभवन के लिए प्रस्थान कर जाएंगी. वहां से वो झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन के उद्घाटन समारोह में पहुंचेंगी. वहां झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी. हाईकोर्ट के उद्घाटन समारोह से वापस लौटने के बाद राजभवन में भी एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति हिस्सा लेंगी. 25 मई को हेलीकॉप्टर के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी जाएंगी और वहां मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. 25 मई को ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वापस रांची लौट आएंगी और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे. 26 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ट्रिपल आईटी कन्वर्सेशन में भाग लेंगी, इस कन्वर्सेशन की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ही है. 26 मई को दिन के लगभग एक बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगी.