झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

रांची में बने विवेकानंद की प्रतिमा का आमलोग जल्द करेंगे आलोकन, रामकृष्ण मिशन को मिला देखरेख का जिम्मा - ईटीवी भारत

रांची के बड़ा तालाब में स्वामी विवेकानंद की 33 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. प्रतिमा की देखरेख के लिए कन्याकुमारी के रामकृष्ण मिशन की एक संस्था को जिम्मा दिया गया है.

स्वामी विवेकानंद की 33 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा

By

Published : Aug 3, 2019, 6:55 AM IST

रांचीः राजधानी के बड़ा तालाब में स्वामी विवेकानंद की 33 फीट ऊंचा कांस्य प्रतिमा का अनावरण 12 जनवरी युवा दिवस के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री ने किया था. रांची की यह सबसे ऊंची प्रतिमा है, लेकिन अनावरण के बाद भी यह आम लोगों के लिए सुचारू रूप से नहीं खोला गया है.

देखें पूरी खबर

इस दिशा में पर्यटन विभाग के द्वारा तैयारी शुरू हो गई है. जल्द ही प्रतिमा आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. लोग यहां पर आकर स्वामी विवेकानंद की जीवनी को पढ़ सकेंगे और जान सकेंगे.

झारखंड पर्यटन विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रतिमा की देखरेख के लिए कन्याकुमारी रामकृष्ण मिशन की एक संस्था को जिम्मा दिया गया है. जिसको लेकर विभाग के द्वारा प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आम लोग स्वामी विवेकानंद की मूर्ति और उनके जीवनी और जीवन गाथा को जान सकेंगे. मंत्री ने बताया कि तालाब के चारों ओर बाउंड्री और सौंदर्यीकरण का कार्य नगर विकास विभाग के द्वारा किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा. इसके बाद आम लोग यहां पर भ्रमण करने के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अवलोकन भी कर सकेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details