झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

सुधीर त्रिपाठी बनाए गए JSSC के अध्यक्ष, सीएम ने दी स्वीकृति - JSSC अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सुधीर त्रिपाठी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुधीर त्रिपाठी को झारखंड कर्मचारी सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.

sudhir tripathi becomes chairman of jssc in ranchi
सुधीर त्रिपाठी

By

Published : Nov 5, 2020, 1:32 AM IST

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुधीर त्रिपाठी को झारखंड कर्मचारी सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सुधीर त्रिपाठी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें- प्रोन्नति की तारीख से ही कर्मचारियों को नए पद पर किया जाएगा पदस्थापित, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश



कई महत्वपूर्ण पद पर दे चुके हैं सेवा
1985 बैच के अधिकारी रहे सुधीर त्रिपाठी, इससे पहले 1 अप्रैल 2019 से 26 सितंबर 2020 तक झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर थे. वो 28 फरवरी 2018 से 31 मार्च 2019 तक राज्य के मुख्य सचिव के पद पर रहे. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में एक अध्यक्ष और सदस्य के दो पद हैं. वर्तमान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशांत कुमार आयोग के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार में है, जबकि सुरेंद्र कुमार सदस्य हैं और सदस्य का एक पद रिक्त हैं.
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम 5 वर्ष और 65 साल की उम्र निर्धारित है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details