झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कई युवा नेताओं को मिली जगह - झारखंड भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित

झारखंड में भाजपा की यूथ विंग भाजयुमो ने लंबे इंततार के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी. प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कई युवा नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी.

भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

By

Published : Dec 31, 2020, 6:36 PM IST

रांचीः भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश के निर्देश पर मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यसमिति की घोषणा की है.

इसके तहत कार्य समिति में भूपेंद्र सिंह, निशांत कुमार, सूर्य प्रभात और सत्यदेव मुंडा को उपाध्यक्ष बनाया गया हैं. वहीं रूपेश सिन्हा और मनीष दुबे को महामंत्री बनाया गया है. साथ ही अजातशत्रु, पूजा सिंह, पवन पासवान और अमित साहू को चतरा का मंत्री नियुक्त किया गया है.

इसके साथ ही अनुराग जायसवाल को कोषाध्यक्ष जबकि अश्विनी कुमार सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं शशांक राज को दक्षिणी छोटानागपुर, अविनाश आर्या चंद्रवंशी को उत्तरी छोटानागपुर, श्रीनिवास कुमार को पलामू, प्रदीप मुखर्जी को कोल्हान और सौरभ कश्यप को संथाल का प्रमंडल प्रभारी बनाया गया है.

वहीं पांच प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं. एक कार्यालय मंत्री,दो सह कार्यालय मंत्री, चार मीडिया प्रभारी, 6 सोशल मीडिया के लिए नियुक्त किए गए हैं.

उसी तरह आईटी सेल,कार्यक्रम समन्वयक, विधि विभाग संयोजक, खेल कला विभाग समेत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य ,जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी नियुक्त किए गए है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details