झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफलता की कामना को लेकर रांची में सरना समाज के लोगों ने की विशेष पूजा, मिशन को सफल बनाने की प्रार्थना - चंद्रयान 3 को लेकर आज देशवासियों में गर्व

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर रांची में सरना समाज के लोगों ने विशेष पूजा की. सरना समाज की महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक तरीके से मां सरना की पूजा कर चांद पर चंद्रायन-3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना की. कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए.

http://10.10.50.75//jharkhand/23-August-2023/jh-ran-01-prayforchandrayan-sarna-7210345_23082023125247_2308f_1692775367_446.jpg
Puja In Ranchi For Success Of Chandrayaan 3

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 23, 2023, 3:11 PM IST

जानकारी देते संवाददाता उपेंद्र कुमार

रांची: आज दुनियाभर की निगाहें भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 पर टिकी हैं. आज शाम छह बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान का लैंडर विक्रम चांद पर लैंड करेगा. इस ऐतिहासिक क्षण की सफलता के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपने-अपने इष्टदेव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. रांची में सरना धर्मावलंबियों ने भी बरियातू थाना क्षेत्र के तेतरटोली सरनास्थल पर परंपरागत तरीके से विशेष पूजा की और मां सरना देवी से चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की. इस विशेष प्रार्थना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुषों के साथ साथ स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतर टोली के बच्चों ने चंद्रयान-3 के पोस्टर हाथों में लेकर भारत माता की जयकारे लगा रहे थे.

ये भी पढ़ें-Moon Mission Chandrayaan-3 : तय समय पर ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां जानें अब तक के अपडेट्स

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मां सरना से प्रार्थनाः तेतर टोली सरना समिति मोरहाबादी की अंतु तिर्की ने कहा कि चंद्रयान-3 को लेकर आज देशवासियों में गर्व और गौरव का अहसास हो रहा है. आज 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि इसरो का चंद्रयान-3 अपनी लंबी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद अब आज शाम आखिरी और सबसे कठिन परीक्षा देने की दहलीज पर खड़ी है. ऐसे में देशवासियों के साथ-साथ हम सभी सरना समाज के लोग भी उत्साहित हैं और मां सरना से विशेष प्रार्थना कर रहे हैं कि वह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का मार्ग प्रशस्त करें. उन्होंने कहा कि आज चंद्रायन-3 की लैंडिंग के पूरे विश्व के 800 करोड़ लोग गवाह बनेंगे. भारतवासियों के सभी लोगों की तरफ से इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए अंतु तिर्की ने कहा कि भारत विश्व गुरु बने यही कामना सरना धर्मावलंबी आदिवासियों की भी है और इस राह को मां सरना देवी आसान बनाएंगी. वहीं विशेष पूजा में पारंपरिक लिबास में शामिल हुईं महिलाओं ने कहा कि आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग हो रही है. इससे सरना समाज की महिलाएं भी उत्साहित हैं. इसलिए हमलोग विशेष प्रार्थना कर रहे हैं.

विशेष प्रार्थना में ये लोग हुए शामिलःअंतु तिर्की के अलावा आज चंद्रयान-3 की सफलता के लिए आयोजित विशेष पूजा में संतु तिर्की, जीवन भुटकुमार ,अमित तिर्की, संध्या तिर्की, पूर्णिमा लाली तिर्की, विमला भुटकुमार, उषा भुटकुमार, सुनीता तिर्की, बल्कु उरांव, बीना कच्छप टोप्पो, अंजू केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या ने जनजातीय समुदाय के लोग शामिल हुए. वहीं हाथों में तिरंगा और चंद्रयान 3 की तस्वीर लिए स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details