झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

साक्षी ने माही संग सोशल मीडिया पर डाली तस्वीर, फोन पर व्यस्त दिखे धोनी - महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपनी और महेंद्र सिंह धोनी की एक बेहतरीन फोटो अपलोड की है. जिसमें कैप्शन लिखा है, ऐसा समय जब आप मिस्टर स्वीटी का ध्यान पाना चाहते हो.

साक्षी ने माही संग सोशल मीडिया पर डाली तस्वीर, फोन पर व्यस्त दिखे धोनी
साक्षी और धोनी

By

Published : Apr 20, 2020, 6:26 PM IST

Updated : May 23, 2020, 2:42 PM IST

रांचीः एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपनी और महेंद्र सिंह धोनी की एक बेहतरीन फोटो अपलोड की है. जिसमें कैप्शन लिखा है, ऐसा समय जब आप मिस्टर स्वीटी का ध्यान पाना चाहते हो. गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण महेंद्र सिंह धोनी पिछले एक महीने से रांची स्थित अपने आवास में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन जारी है और इस लॉकडाउन के कारण तमाम क्षेत्र फिलहाल थम सा गया है. इसी के साथ-साथ खेल जगत में पूरी तरह लॉकडाउन है. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपने घरों में बंद है और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रांची स्थित अपने आवास में है. इस दौरान उनके फॉर्म हाउस से जुड़ी तस्वीर और वीडियो लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंच रहा है. माही की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करती रहती है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी पर धोनी और खुद की तस्वीर शेयर की है जिसमें पूर्व कप्तान बिस्तर पर आराम करते दिख रहे हैं. तस्वीर में उनकी पत्नी साक्षी उन्हें परेशान करने के लिए उनके पैर का अंगूठा मुंह से काटने की कोशिश करती दिख रही है. इस फोटो को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा है ऐसा समय जब आप मिस्टर स्वीटी का ध्यान पाना चाहते हो.

Last Updated : May 23, 2020, 2:42 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details