Ranchi Vegetables Price: आम आदमी के बजट में हरी सब्जियां, थैला भर कर खरीद रहे लोग - Jharkhnd news
झारखंड में ठंड बढ़ी है. लेकिन एक बात जो राहत दे रही है, वह है सब्जियों के दाम. सब्जियों के दाम आई गिरावट (reduction in prices of vegetables in ranchi) ने लोगों के प्लेट का जायका बढ़ा दिया है.

रांचीः राजधानी में फिलहाल सब्जियों के दाम कम हो गए हैं(reduction in prices of vegetables in ranchi). जिससे आम आदमी सब्जी खरीद कर अपने प्लेट का स्वाद बढ़ा रहे हैं. वर्तमान में सब्जियों के दाम कम होने के कारण लोग ज्यादा से ज्यादा सब्जी खरीद रहे हैं. सभी सब्जी 30 से 40 रूपये प्रति किलो से कम कीमत में ही मिल रहे हैं.
बता दें कि ऐसी सब्जियां जो रांची के ग्रामीण इलाकों या आसपास के जिलों से बाजार में आ रही हैं, वो सभी सब्जियां काफी सस्ती दरों पर मिल रही हैं. वहीं बाहर से आने वाले सब्जियों की संख्या काफी कम है. त्योहारों और पर्वों के समय में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे लेकिन नवंबर माह में ठंड के आगमन के बाद सब्जियों के दाम में काफी कमी आई है. जिसके बाद लोग अपने मन मुताबिक सब्जी खरीद पा रहे हैं.
झारखंड में सब्जी के दाम | (रुपए प्रति किलो) |
आलू | 20-25 |
प्याज | 20-25 |
शिमला मिर्च | 50 |
मिर्च | 60 |
गोभी | 20-30 प्रति पीस |
कटहल | 70-80 |
मटर | 70-80 |
परवल | 20-30 |
धनिया | 20 |
बंधा गोभी | 20-25 |
मूली | 10-20 |
टमाटर | 10-20 |