झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

एचईसी बना रहा गगनयान प्रोजेक्ट के लिए लांचिंग पैड, समीक्षा के लिए इसरो अधिकारी पहुंचे रांची - Jharkhand Latest news in Hindi

राज्यपाल रमेश बैस के दौरा के बाद रांची एचईसी में इसरो के प्रोजेक्ट निदेशक पोंगिनन गुरुवार को अपने टीम के साथ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एचएमबीपी और एफएफपी प्लांट का निरीक्षण भी किया. यहां उन्होंने गगनयान के लिए बन रहे लांचिंग पैड की भी समीक्षा की. इस लांचिंग पैड को इसरो के अधिकारियों की ओर से स्वीकृति मिल गई है.

Ranchi News
Ranchi News

By

Published : Feb 25, 2022, 2:14 PM IST

रांची: रांची एचईसी में राज्यपाल रमेश बैस के दौरा के बाद इसरो के प्रोजेक्ट निदेशक पोंगिनन गुरुवार को अपने टीम के साथ पहुंचे. इसरो के अधिकारियों ने भी रांची एचईसी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने एचएमबीपी और एफएफपी प्लांट का निरीक्षण भी किया. यहां उन्होंने गगनयान के लिए बन रहे लांचिंग पैड की भी समीक्षा की. बनाए जा रहे इस लांचिंग पैड को इसरो के अधिकारियों की ओर से स्वीकृति मिल गई है और जो भी दिशा निर्देश मिले हैं, उसी आधार पर एचईसी के कर्मचारी और अधिकारी लगातार कार्य आदेश को पूरा करने में जुटे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें:राज्यपाल रमेश बैस का एचईसी दौरा, कहा- थोड़े प्रयास से लौट सकते हैं कारखाना के पुराने दिन

बताया जा रहा है कि इस लांचिंग पैड को और भी अत्याधुनिक और नए उपकरणों के साथ बनाया जा रहा है. यह लांचिंग पैड 790 टन वजन का होगा. इसरो के अधिकारियों ने एचईसी में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा भी की.

दरअसल, गुरुवार को गगनयान प्रोजेक्ट के लिए लांचिंग पैड में कई आधुनिक उपकरण और सुविधाएं को जोड़ने के लिए एचईसी में भी कुछ उपकरणों को बनाने का आदेश दिया गया था. उसी कार्य आदेश का निरीक्षण करने गुरुवार को इसरो के कई अधिकारी एचईसी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने कार्य आदेश का निरीक्षण करते हुए रांची एचईसी में हो रहे कामों और कर्मचारियों के कार्य क्षमता की प्रशंसा की.

इससे पहले भी एचईसी ने 3 लांचिंग पैड बनाए हैं, जिसमें चंद्रयान समेत कई उपग्रहों के लिए लांचिंग पैड का निर्माण रांची एचईसी ने किया था. इसरो से वर्क ऑडर मिलने के बाद एचईसी से जुड़े कर्मचारियों की उम्मीद और इसरो अधिकारियों से मिली प्रशंसा के बाद एचईसी अधिकारियों और कर्मचारियों का जोश बढ़ गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details