झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कंटेस्ट 2020 में रांची का बजा डंका, मिला लीडरशिप अवॉर्ड - स्मार्ट सिटी रांची

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के ओर से ISAC अवॉर्ड 2020 की घोषणा कर दी है, जिसमें स्मार्ट सिटी रांची को स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवॉर्ड (Smart City Leadership Award) से नवाजा गया है. योजनाओं के क्रियान्वयन में वर्तमान में झारखंड की राजधानी रांची देश के 100 शहरों में 11वें स्थान पर है.

ETV Bharat
स्मार्ट सिटी मिशन का छठा वर्षगांठ

By

Published : Jun 25, 2021, 9:23 PM IST

Updated : Jun 26, 2021, 12:25 AM IST

रांची: भारत सरकार के केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने ISAC अवॉर्ड 2020 की घोषणा कर दी है. केंद्र सरकार के ओर से स्मार्ट सिटी मिशन के छठे वर्षगांठ के मौके पर इस अवॉर्ड की घोषणा की गई है, जिसमें स्मार्ट सिटी रांची को स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवॉर्ड (Smart City Leadership Award) से नवाजा गया है.


इसे भी पढे़ं: धनबाद की बेटी अनिता बनीं विश्व की सबसे मोटी किताब की ब्रांड एंबेसडर, पुस्तक दिवस के दिन होगा प्रकाशन



शुक्रवार को नई दिल्ली से ऑनलाइन केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की मौजूदगी में ISAC अवॉर्ड 2020 की घोषणा की गई, जिसमें रांची को स्मार्ट सिटी लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजा गया. रांची को यह अवॉर्ड बेहतर कार्य कुशलता, वित्तीय प्रबंधन और उपयोगिता के लिए मिला है. हर साल सिटी मिशन के वर्षगांठ के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन होता है, लेकिन इस साल कोरोना के प्रभाव को देखते हुए ऑनलाइन के माध्यम से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विभाग के केंद्रीय सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को दी बधाई

वहीं झारखंड सरकार की ओर से राज्य शहरी अभिकरण के निदेशक और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ऑनलाइन के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार भी मौजूद रहे. रांची को अवॉर्ड मिलने के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड के सचिव विनय कुमार चौबे ने रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान रांची के लोगों के लिए गर्व की बात है और इस सम्मान के बाद रांची स्मार्ट सिटी की टीम और भी ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करेगी. वहीं रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ने भी पूरी टीम को बधाई दी है.

इसे भी पढे़ं:खेत से निकला एटीएम! यहां जानिए पूरी कहानी

योजनाओं के क्रियान्वयन में रांची देश के 100 शहरों में 11वें स्थान पर

योजनाओं के क्रियान्वयन में वर्तमान में झारखंड की राजधानी रांची देश के 100 शहरों में 11वें स्थान पर है. वहीं राज्यों की श्रेणी में झारखंड प्रथम स्थान पर है. यही वजह है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कई बार रांची स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रशंसा भी की है. इसके साथ ही उन्होंने रांची और झारखंड के लोगों को पहले आश्वस्त भी किया है, कि स्मार्ट सिटी रांची जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकसित होगी और इसके विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा. इसके लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और दिशा निर्देश रांची स्मार्ट सिटी को मिलते रहता है.

Last Updated : Jun 26, 2021, 12:25 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details