झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

राहुल गांधी का रांची दौरा कल, आरपीएन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा - झारखंड न्यूज

राहुल गांधी के रांची दौरे को लेकर रैली का आयोजन कल होने वाला है. जिसे लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सारी तैयारियां कर ली है.

राहुल गांधी का रांची दौरा कल

By

Published : Mar 1, 2019, 10:39 AM IST

रांचीः राजधानी के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में 2 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की परिवर्तन उलगुलान महारैली होने जा रही है. जिसे लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सारी तैयारियां कर ली है. तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे मोराबादी मैदान पहुंचे. साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कई निर्देश भी दिए.

राहुल गांधी का रांची दौरा कल

राज्य में विपक्षी महागठबंधन के लिए ये रैली काफी महत्वपूर्ण होगी. झामुमो, झाविमो, राष्ट्रीय जनता दल और विपक्ष के छोटी बड़ी सभी पार्टियां इस परिवर्तन उलगुलान महारैली का हिस्सा होंगी. रैली से राहुल गांधी राज्य में विपक्षी महागठबंधन के लिए लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज करेंगे.

ये भी पढे़ं-दुमका में पुलिस के हत्थे चढ़े 4 अपराधी, बिहार से आये थे वारदात को देने अंजाम

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मंच पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी भी भाजपा के खिलाफ एक साथ खड़े नजर आएंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details