रांची:झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति अरुण कुमार सिन्हा ने मुलाकात की है. वहीं, राय यूनिवर्सिटी के कुलपति सविता सेंगर ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर पठन-पाठन की गतिविधियों की जानकारी दी है.
कोल्हान और राय विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रति-कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात, गतिविधियों की दी जानकारी - रांची खबर
झारखंड के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति अरुण कुमार सिन्हा ने मुलाकात की है. वहीं, राय यूनिवर्सिटी के कुलपति सविता सेंगर ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर पठन-पाठन की गतिविधियों की जानकारी दी है. इस दौरान राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पठन-पाठन को सुचारु करने को लेकर कई सुझाव दिए.
![कोल्हान और राय विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रति-कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात, गतिविधियों की दी जानकारी Vice Chancellor of Kolhan and Rai University met with Governor](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-10664417-927-10664417-1613560872444.jpg)
ये भी पढ़ें-कागजों पर 2018 में ही लातेहार ओडीएफ घोषित, लेकिन क्या है सच्चाई आप भी जानें
कोरोना महामारी के दौरान विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन की गतिविधियों की जानकारी देने के उद्देश्य से लगातार कई शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर रहे हैं. इसी कड़ी में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति अरुण कुमार सिन्हा और राय यूनिवर्सिटी के कुलपति सविता सेंगर ने राजभवन आकर राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में हो रहे पठन-पाठन की गतिविधियों की जानकारी दी है. वहीं, शिक्षकों की कमी के साथ-साथ कोरोना महामारी के दौरान प्रभावित हुए पठन पाठन को लेकर उनसे विचार-विमर्श किया है. इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पठन-पाठन को सुचारू करने को लेकर कई सुझाव दिए हैं. वहीं, विश्वविद्यालयों में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली है.