रांची में मिले अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, पति ने हत्या कर लगा दिया था ठिकाने - Jharkhand news
रांची के पुनदाग में मिले अज्ञात शव का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है, पुलिस ने शव की पहचान कर ली है (Police Identified dead body of unknown woman). पुलिस के अनुसार महिला के पति ने ही उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था.
![रांची में मिले अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, पति ने हत्या कर लगा दिया था ठिकाने Police Identified dead body of unknown woman found in Ranchi](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-16907332-26-16907332-1668237058956.jpg)
Police Identified dead body of unknown woman found in Ranchi
रांची:राजधानी रांची के पुनदाग इलाके से जिस अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था उसकी पहचान कर ली गई है. शव रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के नयासराय की रहने वाली एम खातून नाम के महिला का है. पुलिस के जांच में यह तथ्य सामने आया है कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या कर पुनदाग में शव को फेंक दिया था. महिला की पहचान होने के बाद पुलिस उसके पति को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.