रांचीः नामकुम दुर्गा सोरेन चौक स्थित रांची टाटा हाइवे पर विपक्ष की ओर से चक्का जाम किया गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस पार्टी और तमाम विपक्षी दलों की ओर से 3 घंटे तक चक्का जाम कर दिया. इस दौरान कृषि कानून का जमकर विरोध किया गया और उसे वापस लेने की मांग की गई.
कृषि कानून के विरोध में रांची-टाटा हाइवे जाम, यात्रियों के लिए की गई भोजन की व्यवस्था - कृषि कानून के विरोध में रांची टाटा हाइवे जाम
कृषि कानून के विरोध में रांची टाटा हाइवे को झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस पार्टी और तमाम विपक्षी दलों की ओर से जाम कर दिया गया. इस दौरान सभी ने कृषि कानून को वापस लेने की मांग की.

कृषि कानून के विरोध में रांची-टाटा हाइवे को किया गया जाम
इसे भी पढ़ें-कृषि कानून के विरोध में विपक्षी पाटियों ने एनएच 31 को किया जाम, कहा- काला कानून लेकर आई है मोदी सरकार
नामकुम विधायक राजेश कश्यप सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रांची टाटा हाइवे रोड जाम कर दिया. जिसकी वजह से 3 घंटे तक हाइवे को ठप कर दिया गया. बंद के दौरान इन सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से हाइवे पर सभी वाहन चालकों और खलासी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई.