झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ की नई कार्यसमिति गठित, कर्मचारियों के हित में आवाज बुलंद करने का लिया गया फैसला - एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान

Jharkhand State Employees Federation Election. झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ की नई कार्यसमिति गठित की गई है. जिसमें सर्वसम्मति से देवेंद्र प्रसाद सिंह को महासंघ का मुख्य संरक्षक बनाया गया है. साथ ही कई अन्य पदों के लिए भी संगठन में कर्मचारियों का चयन किया गया. नवनियुक्त महासंघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में आवाज बुलंद करने का फैसला लिया है.

http://10.10.50.75//jharkhand/26-November-2023/jh-ran-03-karmcharimahasangh-7210345_26112023194549_2611f_1701008149_1039.jpg
Jharkhand State Employees Federation Election

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Nov 26, 2023, 9:45 PM IST

रांची:नई कार्यसमिति के गठन के साथ ही झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन संपन्न हो गया. रविवार को राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन राजधानी रांची की कमल किशोर यादव सभागार पुलिस क्लब में झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य सम्मेलन के दूसरे सत्र में ऑल इंडिया फेडरेशन ट्रेड यूनियन के राज्य अध्यक्ष सिया शरण शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से कर्मचारी कराह रहे हैं. उन्होंने सभी कर्मचारी संगठनों से एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया. इसके उपरांत महासचिव के प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा की गई और मांगों को पूरा करने की बात कही गई. इसके बाद महासंघ की नई कार्य समिति का चुनाव संपन्न हुआ.

इन्हें मिली जिम्मेवारी

  • झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के लिए चुनाव की जगह सर्वसम्मति से देवेंद्र प्रसाद सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया.
  • रामविलास शाह, रामकिशोर सिंह, जवाहर सिंह और केपी यादव को संरक्षक बनाया गया है.
  • झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी शैलेन्द्र कुमार और राज्याध्यक्ष आदिल जहीर को दी गई है.
  • सिद्धनाथ झा, सुनीता टोप्पो, रवि शंकर, मृत्युंजय कु. झा, प्रदीप विश्वकर्मा, निशा कुमारी, सरोज कुमार, संजीव कुमार, मुंशी मुंडा और रवि रंजन को महासंघ उपाध्यक्ष बनाया गया है.
  • महासंघ का महासचिव साहब राम भोक्ता को बनाया गया है.
  • संयुक्त महासचिव की जिम्मेवारी आतिश झा को दी गई
  • उप महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया
  • सुरेंद्र कुमार, रामरेखा राय, पूरन उरांव, राजेश्वर चौधरी, सुशील कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, संदेश कुमार पासवान, रामसेवक महतो और मंगल होरो को राज्य सचिव बनाया गया है.

राज्य अध्यक्ष ने कहाः झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त राज्याध्यक्ष आदिल जहीर ने कहा कि झारखंड के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जल्द महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

ABOUT THE AUTHOR

...view details