झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड में ठंड ने दी दस्तक, तापमान में रहेगी गिरावट - रांची मौसम विभाग न्यूज

झारखंड में मानसून वापस लौट चुका है, जिसके कारण ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है. राज्य के सभी जिलों में 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहते हुए आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. वहीं तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है.

monsoon-returned-in-jharkhand
झारखंड में लौटा मानसून

By

Published : Oct 26, 2020, 8:32 PM IST

Updated : Oct 26, 2020, 9:17 PM IST

रांची: झारखंड में मानसून अब सभी जिलों से पूरी तरह वापस लौट चुका है, जिसके बाद मौसम शुष्क हो रहा है और ठंड भी धीरे धीरे आना शुरू हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एसडी कोटाल ने अगले 5 दिनों का मौसम का पूर्वानुमान बताते हुए कहा कि झारखंड से मानसून लौट चुका है और अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहते हुए आसमान बिल्कुल साफ रहेगा.

जानकारी देते मौसम वैज्ञानिक

इसे भी पढ़ें:- रांची में प्रतिमाओं का विसर्जन, कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने में जुटा प्रशासन

मौसम विभाग के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.2, जमशेदपुर में 34.0, डालटेनगंज में 33.0 जो सामान्य की श्रेणी में आता है और न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में 16.8, जमशेदपुर में 18.8 और डालटेनगंज में 18.1 रिकॉर्ड किया गया है, अगले 2 से 3 में राज्य में तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर राज्यभर में मौसम शुष्क रहते हुए आसमान साफ रहेगा और तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है.

Last Updated : Oct 26, 2020, 9:17 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details