रांची: 14 मई से झारखंड में शुरू होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के लिए बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की वर्चुअल मीटिंग हुई . जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वैक्सीनेशन मामलों के संयोजक और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सन कोंगाड़ी, पूर्णिमा नीरज सिंह, सुलतान अहमद, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें- राज्य में टीकाकरण को दोगुना करने के लिए अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश, बढ़ाए जाएंगे टीकाकरण केंद्र
बैठक में जागरुकता अभियान पर जोर
कांग्रेस नेताओं की बैठक मेंटीकाकरण को लेकर व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाने और तय समय सीमा के अंदर वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया. इस दौरान कृषि मंत्री ने सभी से अफवाहों से दूर रहकर टीकाकरण को सफल बनाने की अपील की. बादल पत्रलेख ने टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए कांग्रेस नेताओं को बीच जिलों का प्रभार सौंपा है.
इन नेताओं को इन जिलों की मिली जिम्मेवारी
प्रदीप यादव: साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर.
पूर्णिमा नीरज सिंह: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां.
रामचन्द्र सिंह: लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा.
उमाशंकर अकेला: हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, जामताड़ा.
राजेश ठाकुर: रांची, बोकारो, लोहरदगा.
विक्सल कोनगाड़ी: सिमडेगा, खूंटी, गुमला.
सुल्तान अहमद: धनबाद, गिरिडीह.