रांची: झारखंड सरकार ने कई प्रमंडलीय आयुक्तों को अपने मूल कार्यों के साथ अन्य विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. कोल्हान प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त मनीष रंजन को अगले आदेश तक कोल्हान क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष पद पर अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं प्रमंडलीय आयुक्त पलामू प्रमंडल मेदनीनगर के पद पर पदस्थापित जटाशंकर चौधरी अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उपाध्यक्ष पलामू क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
झारखंड में कई प्रमंडलीय अयुक्तों को मिला अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी - प्रमंडलीय आयुक्त मनीष रंजन
झारखंड सरकार ने कई प्रमंडलीय आयुक्तों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. कोल्हान प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त मनीष रंजन को कोल्हान क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष पद पर अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसे भी पढे़ं: रांची में जैप अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, दूसरी वरीयता सूची जारी करने की मांग
प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के पद पर पदस्थापित कमल जॉन लकड़ा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उपाध्यक्ष उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के अतिरिक्त संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त चंद्रमोहन प्रसाद कश्यप अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उपाध्यक्ष संथाल परगना क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.