झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

रांची में नहीं निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, मंदिर में ही पुजारियों ने विधि-विधान से की पूजा - रांची में रथ यात्रा के आयोजन पर रोक

हर साल की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा कई नियम और कड़ी शर्तों के साथ ओडिशा के पुरी में निकाली गई. लेकिन रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में इस बार रथ यात्रा स्थगित रही. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी. हालांकि मंदिर के अंदर पुजारियों ने विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ किया.

Lord Jagannath Rath Yatra was not organized in Ranchi
रथयात्रा

By

Published : Jun 23, 2020, 1:54 PM IST

रांची: भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा इस बार कई नियम और शर्तों के साथ ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में निकाली गई. वहीं रथ यात्रा का दूसरा सबसे बड़ा आयोजन करने वाले रांची के जगरन्नाथपुर मंदिर से इस बार रथ यात्रा नहीं निकाली गई.

जानकारी देते संवाददाता

कोरोना संक्रमण के कारण ऐसा पहली बार हो रहा है कि रांची में भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर मौसीबाड़ी नहीं जा रहे हैं. मंदिर में ही प्रतीकात्मक रूप से अनुष्ठान संपन्न किया गया. मंगलवार सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई है. सभी धार्मिक अनुष्ठान मंदिर में ही संपन्न कराए गए. नियमित पूजा के साथ-साथ विशेष रथ यात्रा की पूजा भी की गई.

ये भी पढ़ें- कोल ब्लॉक नीलामी मामले पर बाबूलाल ने उठाए राज्य सरकार पर सवाल, कहा- नौसिखिया सा है व्यवहार

रथ यात्रा निकालने की रांची जिला प्रशासन ने अनुमति नही दी थी. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया. हालांकि रांची के जगन्नाथपुर स्थित मंदिर नें पूरे विधि-विधान से पंडितों ने पूजा की.

ABOUT THE AUTHOR

...view details