झारखंड

jharkhand

Jharkhand Weather Updates: छह दिनों बाद आसमान हुआ साफ, तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ बढ़ेगी ठंड

By

Published : Jan 16, 2022, 2:23 PM IST

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो गया है. इससे छह दिनों के बाद आसमान साफ हुआ और धूप निकली है. इससे राजधानीवासियों को दिन में ठंड से राहत मिली है. हालांकि, शाम होते ही ठंड बढ़ने की संभावना है.

झारखंड का मौसम
Ranchi weather

रांचीः झारखंड में पिछले छह दिनों के बाद आसमान साफ रहा और धूप निकली. रविवार की सुबह घना कोहरा छाया था. लेकिन दिन चढ़ते ही धूप निकल गई. इससे रांचीवासियों को दिन में ठंड से राहत मिली है. हालांकि, रात में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 9 जनवरी से ही झारखंड में बूंदाबांदी हो रही थी. इसी दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे दिन-रात लोग ठंड महसूस कर रहे थे.

यह भी पढ़ेंःWeather Forecast Jharkhand: पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 जनवरी से बारिश की संभावना, राजस्थान से उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखेगा असर

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 17 से 20 जनवरी तक सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा. लेकिन दिन के 9 से 10 बजे के बाद आसमान साफ हो जाएगा. आसमान साफ होने की वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. इससे लोगों को शाम होते ही कड़ाके की ठंड महसूस होगी. यह स्थिति अगले 3 से 4 दिनों तक बनी रहेगी.

झारखंड का मौसम


रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि गोड्डा का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 12.2, जमशेदपुर का 13.2, डालटेनगंज 12.9, बोकारो का 11.4, चाईबासा का 12.4, देवघर का 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही रांची का अधिकतम तापमान 17.0, जमशेदपुर का 22.8, डाल्टनगंज का 22.2, बोकारो का 22.1, चाईबासा का 20.4 और देवघर का 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details