रांची:17 से 25 मार्च तक हरियाणा के जींद में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2021 में झारखंड हॉकी टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में 7-0 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
इसे भी पढे़ं: सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता जीतकर लौटी टीम का रांची में जोरदार स्वागत, पाकुड़ में लहराया परचम
पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने सेमिफाइनल में बनाई जगह, 7-0 से चंडीगढ़ को किया पराजित - हॉकी प्रतियोगिता
हरियाणा के जिंद में 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें झारखंड की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है. झारखंड हॉकी टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में 7-0 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना जगह बना लिया है.

झारखंड टीम की ओर से दीपक सोरेंग ने तीन गोल 17, 25, 30 वें मिनट में किया और विनीत टोप्पो 27वें मिनट, रितिक रोशन लकडा 28वें मिनट, नमित डोड राय 42वें मिनट और एडिशन मिंज ने 47वें मिनट में 1-1 गोल किया. झारखंड टीम में दुगा मुंडा, रितिक रोशन लकडा, अमित बा, निर्मेश तिर्की, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, कमल चिक बड़ाइक, अमृत तिर्की, विनीत टोप्पो, दीपक सोरेंग, कुलदीप बरला, सुखनाथ गुड़िया, एडिशन मिंज, नमित डोदेराई, अभिषेक एक्का, असीम एक्का, जेम्स नाग और प्रभात समद शामिल हैं. वहीं टीम के कोच आदम होरो और मैनेजर रोहित कुमार है. हॉकी झारखंड का सेमीफाइनल में मुकाबला हॉकी उत्तर प्रदेश के साथ 24मार्च को दोपहर 4 बजे होगा. टीम के सेमीफाइनल में पंहुचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों की ओर से बधाई दी गई है.