रांचीः झारखंड स्कूली कुश्ती टीम ने दिल्ली में आयोजित 65वीं SGFI नेशनल कुश्ती स्पर्धा में 4 पदक अपने नाम किया है. जिसमें एक गोल्ड और तीन कांस्य पदक शामिल हैं. इनके इस उपलब्धि पर JSSPS और निदेशक अनिल कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दी है.
बालक अंडर-17 आयु वर्ग के ग्रीको रोमन स्टाइल
- अभिषेक कुमार 45kg - स्वर्ण पदक
- आकाश महतो 55kg - कास्य पदक
- अभिषेक मुंडा 60kg - कास्य पदक
- अमित गोप 80kg - कास्य पदक