झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

30 जनवरी की 10 बड़ी खबरें, जिन पर रहेगी सबकी नजर - पीएम मोदी करेंगे सर्वदलीय बैठक

बापू की जयंती आज. पीएम मोदी करेंगे सर्वदलीय बैठक. गांधी की याद में किसानों के साथ में‘ कार्यक्रम का आयोजन. युवा कांग्रेस कमिटी के कार्यकारिणी की बैठक. अन्ना हजारे किसानों के समर्थन में करेंगे विरोध प्रदर्शन. ऐसी तमाम खबरों से ईटीवी भारत आपको करा रहा रुबरु.

jharkhand-news-today-of-28-january
न्यूज टूडे

By

Published : Jan 30, 2021, 7:01 AM IST

झारखंड समेत देश की दस बड़ी खबरों से ईटीवी भारत आपको करा रहा रुबरु..फटाफट अंदाज में..

30 जनवरी की 10 बड़ी खबरें

बापू की जयंती आज

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज. राजघाट पर पीएम मोदी समेत कई नेता देंगे श्रद्धांजलि. देश के कई जगहों पर बाबू की याद में कार्यक्रम का होगा आयोजन.

पीएम मोदी करेंगे सर्वदलीय बैठक

बजट सत्र से पहले 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक. पीएम मोदी करेंगे बैठक की अध्यक्षता. एक फरवरी को पेश होने वाले बजट से पहले मोदी सरकार सभी दलों से करेगी विचार-विमर्श. वीडियो कांफ्रेंसिंग से होने वाली सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों के दोनों सदनों के नेता रहेंगे मौजूद.

गांधी की याद में किसानों के साथ में‘ कार्यक्रम का आयोजन

देवघर में शहादत दिवस पर 'गांधी की याद में किसानों के साथ में‘ कार्यक्रम का होगा आयोजन. खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक दीपिका पांडे और डॉ इरफान अंसारी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद.

युवा कांग्रेस कमिटी के कार्यकारिणी की बैठक

रांची में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी की होगी बैठक. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी इमरान अली और प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव रहेंगे उपस्थित.

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम

जामताड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आज से 13 फरवरी तक राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम. लोगों को किया जाएगा जागरूक.

गंगा पुल का निर्माण कार्य शुरू

आज से साहिबगंज में बहुप्रतीक्षित गंगा पुल का निर्माण कार्य शुरू. लगभग 2000 हजार करोड़ की लागत से 22 किमी लंबा 4 लेन पुल 4 साल में बनकर होगा तैयार. झारखंड के साहिबगंज और बिहार के मनिहारी के बीच रास्ता होगा सुगम.

कानूनी सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

रांची में आज कानूनी सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन. दी जाएगी योजनाओं की जानकारी. अधिक से अधिक लाभुकों को सरकार के विभिन्न योजनाओं और झालसा की योजनाओं का मिल सकेगा लाभ. सभी प्रखंड स्तर और अनुमंडल स्तर पर होगा कार्यक्रम.

अन्ना हजारे किसानों के समर्थन में करेंगे विरोध प्रदर्शन

किसानों के समर्थन में आज समाजसेवी अन्ना हजारे करेंगे प्रदर्शन. महाराष्ट्र स्थित अपने गांव रालेगण सिद्धि में करेंगे केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन. लोगों से की किसान आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन की अपील.

सद्भावना दिवस मनाएंगे आंदोलनकारी किसान

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी. आज सद्भावना दिवस मनाएंगे आंदोलनकारी किसान. दिन भर रखेंगे उपवास.

कृषि कानून के खिलाफ मानव श्रृंखला

बिहार में शहीद दिवस के अवसर पर महागठबंधन बनाएगा मानव श्रृंखला. कृषि कानून का किया जाएगा विरोध. महागठबंधन के सभी नेता रहेंगे मौजूद.

ABOUT THE AUTHOR

...view details