झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

साल 2023 में सरकारी छुट्टी की लिस्ट जारी, देखें यहां - झारखंड न्यूज

झारखंड सरकार ने साल 2023 की सरकारी छुट्टी की लिस्ट(Jharkhand government released list) जारी कर दी है. अगल साल कुल 34 दिन सरकारी छुट्टी रहेगी.

Jharkhand government released list of government holidays for year 2023
Jharkhand government released list of government holidays for year 2023

By

Published : Dec 6, 2022, 9:14 AM IST

रांचीः राज्य सरकार ने अगले वर्ष यानी 2023 में होने वाली सरकारी छुट्टी की सूची जारी कर दी (list of government holidays for year 2023 )है. 1 दिसंबर को कैबिनेट से पास होने के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के मुताबिक अगले वर्ष 2023 में एनआईएक्ट के तहत 21 दिनों का अवकाश रहेगा. वहीं कार्यपालक आदेश के तहत राज्य में अगले वर्ष 12 दिनों की सरकारी छुट्टी रहेगी. इसके अलावा बैंक लेखा की वार्षिक बंदी के कारण 1 अप्रैल को सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है.

वर्ष 2023 में एन.आई.एक्ट के तहत सरकारी अवकाशः

अवसर तारीख
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी
महाशिवरात्रि 18 फरवरी
होलिका दहन 07 मार्च
होली 08 मार्च
रामनवमी 30 मार्च
महावीर जयंती 04 अप्रैल
गुड फ्राइडे 07 अप्रैल
अंबेडकर जयंती 14अप्रैल
ईद उल फितर 22अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा 05 मई
ईद-उल-जुहा/बकरीद 22 अप्रैल
मुहर्रम 29 जुलाई
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त
जन्माष्टमी 07 सितंबर
मिलाद उन नबी 28 सितंबर
महात्मा गांधी जयंती 02 अक्टूबर
महानवमी 23 अक्टूबर
विजयादशमी 24 अक्टूबर
सूर्य षष्ठी डाला छठ प्रातःकालीन अर्घ्य 20 नवंबर
गुरु नानक जयंती 27 नवंबर
क्रिसमस 25दिसंबर

वर्ष 2023 में कार्यपालक आदेश के तहत सरकारी छुट्टीः

अवसर तारीख
सोहराय 13 जनवरी
मकर संक्रांति 14 जनवरी
सुभाष चंद्र बोस जयंती 23 जनवरी
मजदूर दिवस 01 मई
रथ यात्रा 20 जून
हूल दिवस 30 जून
विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त
गणेश चतुर्थी 19 सितंबर
दशहरा महासप्तमी 21 अक्टूबर
भैया दूज/ भगवान बिरसा मुंडा जयंती/चित्रगुप्त पूजा/राज्य स्थापना दिवस/ 15 नवंबर

ABOUT THE AUTHOR

...view details