झारखंड

jharkhand

झारखंड में कांग्रेस विशेष सदस्यता अभियान की तारीख बढ़ी, 31 मार्च तक 15 लाख नए सदस्य बनाने का था लक्ष्य

By

Published : Apr 1, 2022, 8:01 AM IST

झारखंड में कांग्रेस विशेष सदस्यता अभियान की तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल 2022 तक कर दी गई है. इस अभियान का लक्ष्य पार्टी में 15 लाख नए सदस्यों को जोड़ना था, जिसे 31 मार्च तक पूरा करना था. लेकिन अब तक यह लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका है. जिसके बाद कार्यकर्ताओं के आग्रह पर कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह फैसला लिया.

Jharkhand Congress membership drive
Jharkhand Congress membership drive

रांची: झारखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राज्य के ज्यादातर जिलाध्यक्षों के आग्रह के बाद कांग्रेस विशेष सदस्यता अभियान की तिथि को 15 दिनों के लिए बढ़ाते हुए 15 अप्रैल 2022 तक कर दिया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद यह फैसला लिया है. इसकी जानकारी देते हुए झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि पहले कांग्रेस सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 थी.

इसे भी पढ़ें:सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर राज्यसभा में उठाया सवाल


झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता सतीश मुंजनी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी कांग्रेस नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता से जोड़ते हुए बूथों पर शत-प्रतिशत कवरेज करने का निर्देश दिया है. सतीश मुंजनी ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के एपीआरओ भवेश चौधरी और जितेंद्र कसाना कांग्रेस सदस्यता अभियान को और गति प्रदान करने के लिए राजधानी रांची पहुंच चुके हैं.

झारखंड में 15 लाख नए सदस्य बनाने का है कांग्रेस का लक्ष्य: अभियान के तहत झारखंड कांग्रेस में 15 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अभी तक कई जिलों से 7.5 लाख सदस्यता फॉर्म ही मुख्यालय में जमा किया गया है. जबकि, कई जिलाध्यक्षों ने पिछले दिनों राज्य में कई कार्यक्रम में सहभागिता को वजह बताकर समय बढ़ाने की मांग की थी. जिसपर विचार करते हुए अभियान की तिथि बढ़ाई गई.

ABOUT THE AUTHOR

...view details