झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुटे झारखंड कांग्रेस के नेता, कहा ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर झारखंड कांग्रेस की पूरी तैयारी है. पार्टी नेताओं का कहना है कि 7 सितंबर से शुरू होने वाली इस यात्रा में झारखंड से काफी संख्या में लोग शामिल होंगे.

By

Published : Aug 30, 2022, 7:47 AM IST

Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पुराने विधानसभा सभागार में आगामी 7 सितंबर 2022 से प्रारंभ होने जा रहे भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए एक तैयारी बैठक की गई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे(State Congress incharge Avinash Pandey) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता कांग्रेस विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की एवं जलेश्वर महतो, भारत जोड़ो यात्रा के झारखंड प्रदेश के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक दीपिका पांडेय सिंह एवं अनूप सिंह भी उपस्थित हुए.

अगले पांच महीने तक चलेगी भारत जोड़ो यात्राःइस बैठक में राज्य के सभी जिला संयोजक, जिला के अध्यक्षगण, अग्रणी मोर्चा संगठन एवं विभाग के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी(preparations for Bharat Jodo Yatra ) की समीक्षा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो अगले पांच महीने तक चलना है. यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर तक होनी है. जिसमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी स्वयं शामिल रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस यात्रा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अच्छी सहभागिता हो इसके लिए सभी को जुट जाना है. उन्होंने कहा कि पिछले सात महीने के संगठन सशक्तिकरण अभियान के निमित्त हुए कार्यक्रमों के कारण झारखंड में कांग्रेस पार्टी का संगठन सशक्त और सक्रिय हुआ है. पिछले दिनों आयोजित आजादी गौरव यात्रा में झारखंड राज्य पूरे देश में अव्वल रहा है. आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आगामी 4 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित महंगाई पर हल्ला बोल रैली और भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस में श्रेष्ठ सहभागिता रखेगी.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्व के कार्यक्रमों को सफल बनाया है. गौरव यात्रा कार्यक्रम में झारखंड पूरे देश भर में अव्वल रहा है. यह सब आप सभी के बदौलत हो सका है. उन्होंने कहा कि आगामी 2024 में राहुल गांधी को जब तक प्रधानमंत्री नहीं बना लें, अपने नेता को पूरी ताकत नहीं दे दें तब तक हमें नहीं बैठना है. उन्होंने कहा कि हम कह सकते हैं कि पूर्व के कार्यक्रमों में जिस प्रकार प्रदेश में हमारे नेता कार्यकर्ता की भागीदारी रही है. उसी प्रकार भारत जोड़ो कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़कर शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के मार्गदर्शन में यह पांच महीना का कार्यक्रम सफलता पूर्वक प्रदेश में चलेगा. 4 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हल्ला-बोल महंगाई रैली में झारखंड प्रदेश से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे.

कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की यह ऐतिहासक पदयात्रा होगी. यह पदयात्रा 3500 किमी का सफर और 12 राज्यों से होकर गुजरेगी. उन्होंने समाज के अलग-अलग वर्गाें से यह अपील की है कि अगर वो संविधान में विश्वास रखते हैं या मानते हैं तो आज वो संविधान खतरे में है. इसे बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हों.

भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सांगठनिक दृष्ठिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि 80 साल पहले 7 सितंबर के दिन ही महात्मा गांधी जी के नेतृत्व और प्ररेणा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था. जिसके पांच साल बाद हमारा देश आजाद कहलाया. उन्होंने कहा कि भय, कट्रता और पूर्वाग्रह की राजनीति तथा आजीविका विनाशक आर्थिक नीति, महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और पैर पसारती असामनता की परिस्थितियों को बदलने का विकल्प प्रदान करने के लिए इस विशाल राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा बनें. इस बैठक का संचालन कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश किरण महतो ने किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details