झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने पद्मश्री अशोक भगत का पैर छूकर लिया आशीर्वाद, आतंकी हमले पर नहीं दिया कोई जवाब - विकास भारती बरियातू

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को रांची पहुंचे. यहां हिंदपीढ़ी में अपने रिश्तेदार के यहां भोजन किया. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की और फिर वहां से बरियातू स्थित विकास भारती गए. यहां पद्मश्री अशोक भगत का हालचाल पूछा. हालांकि आतंकी हमले पर जवाब दिए बगैर ही आगे बढ़ गए.

Jammu and Kashmir Lieutenant Governor meets Governor Ramesh Bais and Padma Shri Ashok Bhagat
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने राज्यपाल रमेश बैस और पद्मश्री अशोक भगत से की भेंट

By

Published : Mar 6, 2022, 7:39 PM IST

Updated : Mar 7, 2022, 7:13 AM IST

रांचीःजम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को निजी कार्यक्रम को लेकर रांची पहुंचे. सिन्हा ने यहां हिंदपीढ़ी में अपने रिश्तेदार के यहां भोजन किया. बाद में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की और फिर वहां से वह बरियातू स्थित विकास भारती गए. यहां उन्होंने पद्मश्री अशोक भगत से उनके आवास पर मुलाकात की. वहां पद्मश्री अशोक भगत ने उन्हें महाकाव्य श्रीमद्भागवत गीता की डिजिटल कॉपी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और अपने विकास भारती के उत्पाद भेंट स्वरूप दिए. इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पद्मश्री अशोक भगत के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली.

ये भी पढ़ें-जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे रांची, निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

पद्मश्री अशोक भगत से विदाई के वक्त जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने उनके पैर छूए और आशीर्वाद लिया. इसके बाद जब वह अपनी गाड़ी की ओर बढ़े तो मीडियाकर्मियों ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में ग्रेनेड से हुए आतंकी हमले और घायलों को लेकर सवाल किया. हालांकि वे बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए.

सिन्हा से मुलाकात के लिए पहुंचे रिम्स के डॉक्टरः जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के विकास भारती पहुंचने और पद्मश्री अशोक भगत से मुलाकात की खबर मिलने के बाद रिम्स के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत, कार्डियो थोरेसिक सर्जन डॉ. अंशुल भी विकास भारती पहुंच गए. कई व्यवसायी,उद्योगपति और अन्य लोग भी विकास भारती पहुंच गए थे.

देखें पूरी खबर

पुराना संबंध है मनोज सिन्हा सेः अशोक भगतउप राज्यपाल की वापसी के बाद पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि 1977 से ही मनोज सिन्हा से उनका परिचय है और वह अक्सर मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहते हैं. पिछले दिनों मेरी तबीयत खराब हो गई थी. इसलिए वे मेरे घर आए और मेरा कुशल क्षेम पूछा.

Last Updated : Mar 7, 2022, 7:13 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details