झारखंड

jharkhand

रांची में खुलेगा हॉकी का हाई परफारमेंस सेंटर, हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने इंफ्रास्ट्रक्चर का किया मुआयना

By

Published : Jul 24, 2019, 7:20 AM IST

रांची में खेलो इंडिया योजना क तहत हाई परफॉर्मेंस सेंटर खोला जाएगा, जिससे खिलाडियों को काफी फायदा मिलेगा. इसके लिए एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम और बिरसा मुंडा स्टेडियम का मुआयना करने हॉकी इंडिया के दो वरिष्ठ अधिकारी रांची पहुंचे.

रांची में खुलेगा हॉकी का हाई परफारमेंस सेंटर

रांची:खेलो इंडिया योजना के तहत देशभर में 6 हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर खोला जाएगा. भारत सरकार ने रांची में भी एक सेंटर खोलने की योजना बनाई है. इसी योजना के तहत हॉकी इंडिया के दो वरिष्ठ अधिकारी मंगलवार को रांची पहुंचे, जहां उन्होंने मोराबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम और बिरसा मुंडा स्टेडियम का मुआयना किया.

देखें पूरी खबर

हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर के खुलने से खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा. इस सेंटर में खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा भी दी जाएगी, जिसमें 72 पुरुष और 72 महिला खिलाड़ी होंगे . इन खिलाड़ियों को हॉस्टल में रहने, खाने के आलावा शिक्षा की भी सुविधा दी जाएगी . इसके साथ उच्च स्तर की हॉकी ट्रेनर द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:-फेंसिंग गेम पर झारखंड सरकार नहीं दे रही 'फेस', अधर में खिलाड़ियों का भविष्य

खेलो इंडिया के बजट से यह 6 सेंटर संचालित होंगे. झारखंड के पदाधिकारियों से मुलाकात करने और रांची स्थित इन्फ्रास्ट्रक्चर का मुआयना करने के उद्देश्य से हॉकी इंडिया के निदेशक डेविड जॉन और सीनियर मैनेजर विक्रम सिंह रांची पहुंचे, जहां उन्होंने हॉकी झारखंड के कार्यालय में अधिकारियों के साथ मुलाकात की. जल्द ही इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार कर आगे की प्रक्रिया होगी. अभी कई चरणों की बैठक बाकी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details