राज्यपाल रमेश बैस ने दीपाटोली कैंट का किया भ्रमण, कहा- सैनिकों के अदम्य साहस व वीरता पर सभी को है गर्व - रांची खबर
सोमवार को राज्यपाल रमेश बैस ने रांची के दीपाटोली कैंट का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक को अपने सैनिकों के अदम्य साहस व वीरता पर गर्व है.

Governor Ramesh Bais visited Ranchi Dipatoli Cantt
रांची: राज्यपाल रमेश बैस और राज्य की प्रथम महिला रामबाई बैस ने सोंमवार को रांची दीपाटोली कैंट का भ्रमण कर वहां मौजूद विभिन्न सैन्य हथियारों का अवलोकन किया. उक्त अवसर पर सैन्य अधिकारियों और जवानों द्वारा कैंट में मौजूद विभिन्न सैन्य हथियारों की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा हेतु लाये जा रहे उपयोगों के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई. राज्यपाल ने कहा कि भारत के हर नागरिक को अपने सैनिकों के अदम्य साहस व वीरता पर गर्व है.