रांची: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है. इसके लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की गई है. दान एकत्रित करने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार से राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया है. झारखंड में विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अपने अभियान की जानकारी दी. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से कुल 51 हजार एक रुपए का चेक दिया है.
राम मंदिर निर्माण के लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दिया 51 हजार का दान - अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए दान
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार से राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया है. इस अभियान के तहत परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राज्यपाल ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से 51 हजार एक रुपए का चेक दिया है.

यह भी पढ़ें:किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कृषि कानून और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के खिलाफ प्रदर्शन
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाहक राकेश लाल कर रहे थे. विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद ने बताया कि संगठन से जुड़े लोग घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के तहत दान देने का आग्रह करेंगे. 27 फरवरी तक निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा.
Last Updated : Jan 15, 2021, 3:39 PM IST