झारखंड

jharkhand

By

Published : May 24, 2020, 5:06 PM IST

Updated : May 24, 2020, 6:14 PM IST

ETV Bharat / state

झारखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह का निधन, राहुल गांधी, सीएम हेमंत समेत कई नेताओं ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह का निधन हो गया है. उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत, सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर शोक जताया है.

former minister of Jharkhand Rajendra Singh died in Delhi
राजेंद्र सिंह का निधन

रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह का निधन दिल्ली में हो गया. वो पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था. राजेंद्र सिंह के निधन के बाद कई नेताओं ट्वीट कर शोक जताया है.

राहुल गांधी का ट्वीट

राजेंद्र सिंह झारखंड के बड़े नेता माने जाते थे. उनके निधन से कांग्रेस को बड़ी क्षति हुई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा है कि झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ. दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं.

सीएम हेमंत का ट्वीट

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राजेंद्र सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि उनके निधन की खबर सुनकर आहत हूं, झारखंड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खोया है.

अर्जुन मुंडा का ट्वीट

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वरिष्ठ नेता और विधायक राजेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि राजेंद्र जी एक मृदुभाषी बड़े नेता थे. उनके निधन से झारखंड को बड़ा नुकसान हुआ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इसे सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

बन्ना गुप्ता का ट्वीट

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी राजेंद्र सिंह की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि झारखंड के अभिभावक, पितातुल्य, पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र सिंह की निधन की खबर से मर्माहत हूं. यह मेरी व्यक्तिगत क्षति है. ईश्वर उनके आत्मा को शांति दे.

अशोक गहलोत का ट्वीट

राजेंद्र सिंह के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि राजेंद्र सिंह का निधन राजनीतिक गलियारों के लिए बड़ी क्षति है.

सीपी सिंह का ट्वीट

बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने भी ट्विटर के माध्यम से राजेंद्र सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा है कि पूर्व मंत्री और झारखंड के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह के निधन की खबर सुनकर मन व्यथित है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.

राजेंद्र सिंह का निधन झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है. वह कई सालों से राजनीति में सक्रिय थे. मजदूर वर्ग के लिए वो हमेशा संघर्षरत रहते थे.

Last Updated : May 24, 2020, 6:14 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details