झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

लॉकडाउन 2.0: राज्य पुलिस ने दिखाई सख्ती, गिरफ्तारी में जमशेदपुर तो FIR में रांची आगे - 1475 fir registered in jharkhand during lockdown

लॉकडाउन की सख्ती के जरिए संक्रमण रोकने में सबसे अधिक सख्ती जमशेदपुर जिले में रही. जमशेदपुर में अबतक एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं मिला है. लेकिन वहां पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 1,432 लोगों को आरोपी बनाया. जिसमें से 1,297 गिरफ्तारियां हुईं. जबकि वहां पुलिस ने 157 एफआईआर दर्ज की.

During lockdown 2.0 state police arrested 3087 people
झारखंड पुलिस

By

Published : May 3, 2020, 8:22 PM IST

रांची: कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन का दूसरा चरण खत्म हो गया. लॉकडाउन की सख्ती के जरिए संक्रमण रोकने में सबसे अधिक सख्ती जमशेदपुर जिले में रही. जमशेदपुर में अबतक एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं मिला है. लेकिन वहां पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 1,432 लोगों को आरोपी बनाया. जिसमें से 1,297 गिरफ्तारियां हुईं. जबकि वहां पुलिस ने 157 एफआईआर दर्ज की.


रांची में सबसे अधिक एफआईआर
वहीं, राजधानी रांची में लॉकडाउन के उल्लंघन के सर्वाधिक मामले दर्ज हुए हैं. रांची पुलिस ने लॉकडाउन के दूसरे चरण तक कुल 276 केस दर्ज किए. इस मामलों में 773 लोगों को आरोपी बनाया गया. जिसमें से पुलिस ने 344 लोगों को गिरफ्तार किया.


राज्य में कितने मामले लॉकडाउन 2.0 में हुए दर्ज
लॉकडाउन के दूसरे चरण पूरे होने तक राज्य में लॉकडाउन उल्लंघन के कुल 1,454 केस दर्ज हुए. पुलिस ने इन मामलों में 6,458 लोगों को आरोपी बनाया. जिसमें से पुलिस ने 3,087 आरोपियों को गिरफ्तार किया. लॉकडाउन के दूसरे चरण में रांची, जमशेदपुर के बाद सर्वाधिक मामले गढ़वा, धनबाद और पलामू में दर्ज किए गए. गढ़वा में लॉकडाउन के दूसरे चरण के दौरान कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे. ऐसे में गढ़वा पुलिस ने दूसरे चरण में सख्ती दिखाते हुए 139 केस दर्ज किए. इस मामलों में 593 लोगों को आरोपी बनाकर 57 को गिरफ्तार किया गया. वहीं, धनबाद में 138 केस दर्ज कर 339 लोग को आरोपी बने. पुलिस ने 172 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पलामू में भी पुलिस ने 547 लोगों को आरोपी बनाते हुए 116 केस दर्ज कर 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया.


राज्यभर के अन्य जिलों में क्या है स्थिति
राज्य में लॉकडाउन के दूसरे चरण में ज्यादा सख्ती रही. खूंटी में पुलिस ने 48 केस दर्ज कर 84 लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं, रामगढ़ में सबसे कम एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जबकि वहां नौ केस में 62 लोग आरोपी बनाए गए थे. पाकुड़ में सात एफआईआर दर्ज हुआ. जिसमें पुलिस ने 17 लोगों को आरोपी बनाया. लेकिन चार ही गिरफ्तारियां हुईं. लोहरदगा में पुलिस ने 12, गुमला में 127, सिमडेगा में 26, चाईबासा में 332, सरायकेला में 61,धनबाद में 172, बोकारो में 115, लातेहार में 15, हजारीबाग में 27, चतरा में 72, कोडरमा में 83, गिरिडीह में 106, दुमका में 36, जामताड़ा में 20, साहेबगंज में 16, गोड्डा में 36 व देवघर में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details