झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

सिदो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय का मनाया गया स्थापना दिवस, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई - governor draupadi murmu

दुमका के सिदो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया. जिसमें रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं. उन्होंने संबोधित करते हुए सबको बधाई दी.

dumka sidhu kanhu university foundation day celebrated
वीसी के जरिए जुड़ी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

By

Published : Jan 10, 2021, 3:27 PM IST

रांची:10 जनवरी को दुमका सिदो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुई. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय कोविड-19 महामारी के चुनौतियों के बावजूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर बेहतर कर रहा है.

सिदो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस
सिदो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय का 10 जनवरी को स्थापना दिवस मनाया गया. इस बार स्थापना दिवस को ऑनलाइन तरीके से ही विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से मनाया जा रहा है. इस विशेष मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी और विद्यार्थियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पूरा विश्व जहां कोरोना वायरस की चुनौती से प्रभावित है. इसका प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ा है. शिक्षा जगत पर नोबेल कोरोना वायरस का गहरा प्रभाव दिख रहा है. शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण विद्यार्थियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन आवश्यकता ही आविष्कार की जननी के तहत सिदो-कान्हो विश्वविद्यालय में भी ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है और इस दिशा में विश्वविद्यालय अन्य विश्वविद्यालयों से बेहतर कर रहा है. संथाल परगना क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन क्लासेस इंटरनेट की सुविधा और एक चुनौती रही है. लेकिन फिर भी इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ऑनलाइन क्लासेस का भरपूर फायदा उठाया है.

इसे भी पढ़ें-सरयू राय से मिलने उनके आवास पहुंचे बिहार सरकार में मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, ली स्वास्थ्य की जानकारी

विश्वविद्यालय स्थापना के पीछे छात्रहित उद्देश्य
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा विश्वविद्यालय की स्थापना के पीछे छात्रहित होता है. जहां विद्यार्थियों के प्रति विश्वविद्यालय प्रबंधन का एक मुख्य उद्देश्य होता है, जो ये विश्वविद्यालय पूरा कर रहा है. महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर जनजातीय बहुल क्षेत्र में स्थापित विश्वविद्यालय से इस राज्य को अपेक्षा है. इस परिपेक्ष में इस विश्वविद्यालय का दायित्व है कि विद्यार्थियों को हर हाल में गुणवत्ता युक्त शिक्षा की दिशा में रहे. हमें ऐसे उदाहरण पेश करना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए राज्य के बाद विद्यार्थी नामांकन लेने के लिए पलायन ना कर सके.

ABOUT THE AUTHOR

...view details