झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

डीजीपी एमवी राव ने की राज्यपाल से मुलाकात, राज्य की विधि-व्यवस्था की दी जानकारी

डीजीपी एमवी राव ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उन्होंने राज्य की विधि-व्यवस्था की जानकारी राज्यपाल को दी. राज्यपाल ने बढ़ते आपराधिक वारदात पर चिंता जताई.

By

Published : Dec 14, 2020, 3:03 PM IST

dgp mv rao meet governor draupadi murmu in ranchi
डीजीपी एमवी राव ने राज्यपाल से मुलाकात की

रांची:झारखंड में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ऊपर से आए दिन सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. जिससे राज्य की किरकिरी भी हो रही है. इसी बीच झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव राजभवन पहुंचे. उन्होंने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राज्य की विधि व्यवस्था की जानकारी दी.


राज्यपाल ने राज्य में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में भयमुक्त माहौल होना चाहिए. ताकि सभी लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. इस बीच दुष्कर्म की घटनाओं की रोकथाम में सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय सामाजिक और आर्थिक आधार पर डाटा तैयार करने में जुटा है. मामलों की समीक्षा कर इसके रोकथाम के उपाय निकाले जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-सुखदेव और बलमुचू की कांग्रेस में वापसी नहीं आसान, आलाकमान से कर सकते हैं मुलाकात


जनवरी 2020 से सितंबर 2020 तक राज्य के अलग-अलग जिलों में दुष्कर्म के 1361 मामले दर्ज हुए हैं. जबकि पिछले साल 2019 में जनवरी से दिसंबर तक दुष्कर्म के 1693 मामले दर्ज हुए थे. हाल के दिनों में दुमका और गढ़वा में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पुलिस की मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details