झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

Ranchi News: झारखंड में बिजली दर में बढ़ोतरी के प्रयास का विरोध करेगी भाकपा, मिशन 2024 को लेकर 17 जिला प्रभारियों की हुई नियुक्ति - गांधी जयंती

रांची में हुई सीपीआई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं. मिशन 2024 को लेकर बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया. साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायी गई. साथ ही कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिलावार प्रभारी की नियुक्ति की गई.

CPI State Executive Meeting Held In Ranchi
रांची में सीपीआई राज्य कार्यकारिणी की बैठक

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 17, 2023, 2:04 PM IST

रांची:झारखंड में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में रविवार को रांची में सीपीआई के प्रदेश कार्यालय में राज्य कार्यकारिणी की बैठक की गई. जिसमें जिलावार प्रभारी की नियुक्ति की गई. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रयास का पार्टी विरोध करेगी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की झारखंड राज्य कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कन्हाई पहाड़िया की अध्यक्षता में रांची के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक और अजय सिंह उपस्थित थे. वहीं बैठक से पूर्व दिवंगत साथियों की याद में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

ये भी पढ़ें-FJCCI Annual Election 2023: वोटिंग करने के वक्त तस्वीर ली तो रद्द हो जाएगा मत, 24 सितंबर को है चुनाव

राज्यस्तर पर लगातार होंगे कार्यक्रमःसीपीआई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की योजना बनाई गई. 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर जिला स्तरीय कन्वेंशन, दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ-भाजपा भगाओ सेमिनार, तीन अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी काला दिवस , 07 नवंबर को रांची के राजभवन के समक्ष विस्थापन को लेकर धरना , 26 नवंबर को रांची में विशाल रैली सहित इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और उनके गठबंधन को हराने के लिए प्रत्येक जिले में प्रभारी नियुक्त किए गए.

किस जिले के कौन बने प्रभारी

  • हजारीबाग :भुवनेश्वर प्रसाद मेहता एवं महेंद्र पाठक.
  • गिरिडीह : लखनलाल महतो, महादेव राम
  • गढ़वा: गणेश सिंह, महेंद्र पाठक
  • पलामू : महेंद्र पाठक, भुवनेश्वर प्रसाद मेहता
  • लातेहार: जितेंद्र सिंह
  • चतरा: महेंद्र पाठक, महादेव राम, लखन लाल महतो
  • कोडरमा :भुनेश्वर प्रसाद मेहता, राजेंद्र प्रसाद यादव
  • बोकारो: भुनेश्वर प्रसाद मेहता, महेंद्र पाठक
  • रांची : पीके पांडे, महेंद्र पाठक
  • गुमला : महेंद्र पाठक, अजय सिंह
  • जमशेदपुर : भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राजेंद्र प्रसाद यादव
  • दुमका: कन्हाई पहाड़िया, राजेंद्र प्रसाद यादव, पशुपति कॉल, दीप नारायण यादव
  • जामताड़ा: पशुपति कॉल, महेंद्र पाठक, राजेंद्र प्रसाद यादव
  • देवघर : पीके पांडे, महेंद्र पाठक
  • गोड्डा :महेंद्र पाठक, पशुपति कॉल
  • साहिबगंज: रामस्वरूप पासवान, दीप नारायण यादव
  • धनबाद: महेंद्र पाठक, पीके पांडे

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में लगातार चलेगा अभियानः बैठक में सर्वसम्मति से सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को शिकस्त देने के लिए प्रत्येक जिले में लगातार कार्यक्रम चलाने, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में लगातार अभियान चलाने, प्रखंड स्तरीय, जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय भाजपा भगाओ-देश बचाओ, लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ के नारे के साथ लगातार कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details