झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड में मंगलवार को कोरोना के मिले 182 नए मरीज, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 1,10,639

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 32,080 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 97,35,850 हो गई है.

number-of-corona-patients-in-jharkhand
झारखंड कोरोना अपडेट

By

Published : Dec 9, 2020, 12:46 PM IST

रांची: झारखंड में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,10, 639 पहुंच गयी है. इनमें कुल 1, 07, 898 लोग स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं. वहीं, राज्य में कोरोना से अब तक 988 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में मंगलवार को कोरोना के 182 संक्रमित मिले. जबकि किसी भी जिला से कोरोना से एक भी मौत की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है.

43,82,789 लोगों की कोरोना जांच
अब तक राज्य में कुल 43,82,789 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है. अगर बात करें झारखंड में कोरोना संक्रमितों के रिकवरी रेट की तो यह 97.52% है. वहीं, राज्य में मृत्यु दर 0.89% है.

झारखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़े
जिला मरीज स्वस्थ मौत
बोकारो 6,200 6,064 57
चतरा 1,372 1,336 11
देवघर 3,520 3,444 23
धनबाद 7,148 6,976 95
दुमका 1,342 1,307 10
पूर्वी सिंहभूम 17,343 16,728 355
गढ़वा 2,706 2,666 11
गिरिडीह 3,385 3,364 14
गोड्डा 2,046 2,028 10
गुमला 2,218 2,185 3
हजारीबाग 4,232 4,149 33
जामताड़ा 1,209 1,187 4
खूंटी 2,060 2,029 5
कोडरमा 3,361 3,314 28
लातेहार 1,849‬ 1,825 6
लोहरदगा 1,725 1,671 10
पाकुड़ 899 887 2
पलामू 3,323 3,275 18
रामगढ़ 4,287 4,223 26
रांची 28,505 27,534‬ 203
साहिबगंज 1,607 1,565 9
सरायकेला 3,627 3,553 12
सिमडेगा 1,992 1,969 5
पश्चिमी सिंहभूम 4,683 4,619 6
कुल 1,10,639 1,07,898 988

ABOUT THE AUTHOR

...view details