झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

कांग्रेस प्रवक्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों का उल्लंघन, मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन - Distribution of sweets

झारखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 9 दिसंबर को 74वें जन्म दिवस पर किसी भी प्रकार का समारोह नहीं करने का निर्देश दिया था, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने निवारनपुर स्थित निर्मला कुष्ठ कॉलोनी में कुष्ठ रोगियों के साथ सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाया.

Congress spokesperson violated instructions of state president in ranchi
सोनिया गांधी का जन्मदिन

By

Published : Dec 9, 2020, 7:13 PM IST

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने 7 दिसंबर को निर्देश जारी करते हुए कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 9 दिसंबर को 74वें जन्म दिवस पर किसी भी प्रकार का समारोह नहीं करें, बल्कि अन्नदाता किसानों के ऐतिहासिक संघर्ष में सहभागी बनें और समर्थन करें. इसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया था.

कांग्रेस कमेटी के ओर से जारी पत्र

प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने सभी पदाधिकारियों, जोनल कोऑर्डिनेटर और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, मोर्चा संगठन, प्रदेश पदाधिकारियों से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर केक ना काटने और अन्य किसी प्रकार का उत्सव, समारोह आयोजित ना करने का निर्देश जारी किया था, बावजूद इसके बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने निवारनपुर स्थित निर्मला कुष्ठ कॉलोनी में कुष्ठ रोगियों के साथ सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाया. कांग्रेस नेताओं ने वहां खाने-पीने की सामग्री पेस्ट्री, क्रीम रोल, ब्रेड और मिठाई का वितरण किया. कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कुष्ठ रोगियों के साथ मिलकर सोनिया गांधी के बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना भी की.


इसे भी पढे़ं: तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जनवरी में कार्यक्रम तय


झारखंड कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी ने कोरोना संक्रमण और किसानों के आंदोलन को लेकर दिए गए निर्देश के तहत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन नहीं मनाया, लेकिन कुछ प्रवक्ताओं ने जन्मदिन मना कर कहीं ना कहीं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों का सीधे तौर पर उल्लंघन किया है. इससे पहले भी प्रवक्ताओं के एक ही कार्यक्रम को अलग-अलग हिस्सों में मनाए जाने पर लिखित शिकायत की गई है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details