झारखंड

jharkhand

Hath se Hath Jodo Campaign From Sahibganj: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल साहिबगंज पहुंचेंगे, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की करेंगे शुरुआत

By

Published : Feb 10, 2023, 5:24 PM IST

झारखंड के संताल परगना प्रमंडल के साहिबगंज से 11 फरवरी को कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ करने जा रही है. जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शिरकत करेंगे. वहीं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सहित कई वरीय नेता साहिबगंज में कैंप कर रहे हैं.

Etv Bharat
Etv Bharat

रांचीःकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 फरवरी को झारखंड आ रहे हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे साहिबगंज से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ करेंगे. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित सभी कांग्रेस विधायक और मंत्री शामिल होंगे.

ये भी पढे़ं-Mallikarjun Kharge in Santal: साहिबगंज से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, शनिवार को शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

चार्टर्ड विमान से 11 फरवरी को दुमका आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गेः कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से 11 फरवरी को दुमका आएंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से साहिबगंज आएंगे. साहिबगंज जिला स्थित पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा होगी और वहीं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लोगो का लोकार्पण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे.

कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटे नेता और कार्यकर्ताः हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को राज्य में ऐतिहासिक बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की झारखंड यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी बड़े नेता, पार्टी पदाधिकारी और मंत्री संथाल परगना में कैंप कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार बिहार कांग्रेस के भी कई नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से कांग्रेस को मजबूती देने की है योजनाः कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस खुद को आम लोगों से जोड़ने के लिए घर घर जाकर संवाद कायम करेगी. यह कार्यक्रम अगले दो महीने तक चलेगा. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जहां समान विचारधारा वाले लोग शामिल हुए थे, वहीं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कांग्रेस के चुनावी निशान के साथ होगा और इसका लक्ष्य कांग्रेस संगठन को धारदार बनाने का है. उन्होंने कहा कि झारखंड में जैसे भारत जोड़ो उपयात्रा सफल रही थी उसी तरह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी सफल रहेगा.

अपने खोए हुए जनाधार को पाना चहती है कांग्रेसः कांग्रेस की योजना हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत अपने खोए हुए जनाधार को पाना है. जिसके भरोसे कांग्रेस एक मजबूत राष्ट्रीय पार्टी हुआ करती थी. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी और मल्लिकार्जुन खड़गे के झारखंड आगमन को लेकर भव्य तैयारी की गई है. संथाल परगना क्षेत्र में बड़े-बड़े तोरणद्वार और होर्डिंग लगाए गए हैं. वहीं सभी बड़े नेता संथाल परगना क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details