झारखंड

jharkhand

शनिवार को रांची में कांग्रेस महिला मैत्री सम्मेलन का आयोजन, लोकसभा संयोजक और प्रभारियों के साथ प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय करेंगे बैठक

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 29, 2023, 9:26 PM IST

शनिवार को रांची के जेके सेलिब्रेशन में प्रदेश स्तरीय महिला मैत्री सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी शामिल होंगे.

Congress mahila maitri sammelan
Congress mahila maitri sammelan

रांची: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को प्रदेश स्तरीय महिला मैत्री सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने सहित कई विषयों पर चर्चा होगी. राज्य स्तरीय कांग्रेस महिला सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट डिसूजा और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी समिता बेहरा भी शामिल होंगी.

ये भी पढ़ें:बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास को नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए रहना चाहिए तैयार, झामुमो और कांग्रेस ने भाजपा पर किया कटाक्ष

कांग्रेस पार्टी के झारखंड महासचिव राकेश सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह, रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित अन्य नेता प्रदेश स्तरीय महिला मैत्री सम्मेलन में शनिवार को शामिल होंगे. AICC वर्किंग कमेटी के सदस्य और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे करीब 12 बजे सेवा विमान से रांची पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से वे सीधे जेके सेलिब्रेशन में प्रदेश महिला कांग्रेस मैत्री सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे.

नवगठित लोकसभा संयोजक और प्रभारी की होगी बैठक:महिला मैत्री सम्मेलन के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नवगठित कांग्रेस लोकसभा संयोजक और प्रभारी की एक बैठक अपराह्न 03 बजे से होगी. इस बैठक में भी प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित सभी संयोजक और प्रभारी गण उपस्थित रहेंगे. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा प्रभारियों के साथ कल होने वाली बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनेगी, कैसे राज्य में भाजपा और एनडीए को शिकस्त दी जाए. किस किस लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस बेहद मजबूत है और किस किस लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को और मेहनत करने की जरूरत है इस पर चर्चा होगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details