झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

रांची: वरिष्ठ नेता देवदत्त साहू का निधन, कांग्रेस पार्टी में शोक का माहौल - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव

कांग्रेस विधायक रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता देवदत्त साहू के निधन पर प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर है. दिवंगत पूर्व विधायक देवदत्त साहू का पार्थिव शरीर मंगलवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया. जहां उन्हें पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं नें श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी का झंडा उन्हें समर्पित किया गया.

Congress leader devdutt sahu dies
वरिष्ठ नेता देवदत्त साहू का निधन

By

Published : Feb 23, 2021, 3:58 PM IST

रांची: रांची विधानसभा क्षेत्र से 1972 से 1977 तक कांग्रेस विधायक रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता देवदत्त साहू के निधन पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएनसिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लालकिशोर शाहदेव, राजेश गुप्ता और अन्य नेताओं नें शोक व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें-रांची: उपायुक्त की जिला समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश

कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति
दिवंगत पूर्व विधायक देवदत्त साहू का पार्थिव शरीर मंगलवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया. जहां उन्हें पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी का झंडा उन्हें समर्पित किया गया. इसके बाद उन्हें मुक्तिधाम के लिए विदाई दी गई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव समेत अन्य नेता हरमू स्थित मुक्तिधाम में उनके दाह संस्कार में शामिल हुए. प्रभारी आरपीएन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा देवदत्त साहू जैसे कर्मठ, संघर्षशील नेताओं की वजह से कांग्रेस आज भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच लोकप्रिय है. देवदत साहू का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव नें शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक जमाने में पार्टी के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक देवदत्त साहू नें संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई त्याग किये, इसके लिए संगठन की ओर उनके प्रति वे कृतज्ञता व्यक्त करते हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम नें कहा कि पूर्व विधायक देवदत्त साहू ने सदैव जनता की समस्या के समाधान की दिशा में प्रयासरत रहे और एक ईमानदार कार्यकर्त्ता की तरह हर पल संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटे रहे.

हमेशा याद किए जाएंगे देवदत्त साहू

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि पूर्व विधायक देवदत्त साहू जैसे नेता पार्टी के साधारण कार्यकर्त्ताओं के लिए सदैव प्ररेणा स्त्रोत के रूप में याद किये जाएंगें. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जन्म लेना, बड़े होना और फिर मृत्यु को प्राप्त करना जीवन की सच्चाई है. लेकिन जिस तरह से देवदत्त साहू नें अपने क्षेत्र और राज्य की भलाई के लिए काम किया,उसे लोग हमेशा याद रखेंगे. कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रोशन लाल भाटिया, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉक्टर राजेश गुप्ता छोटू, संजय पांडे, कुमार राजा, नरेंद्र लाल गोपी, जगदीश साहू , विनोद सिंह, अजय सिंह, सोनल शांति, सुनील सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता और उनके परिवार के लोग भी उपस्थित थे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details