रांची: मिशन 2024 के लक्ष्य को लेकर कांग्रेस झारखंड में अभी से अपना जनाधार मजबूत करने में जुट गई है. इसके तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 फरवरी को झारखंड के संथाल परगना प्रमंडल के साहिबगंज से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके लिए पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का जुटान साहिबगंज में हो चुका है. कांग्रेस अध्यक्ष साहिबगंज के गुमानी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे. इसको लेकर साहिबगंज में तमाम तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.
Mallikarjun Kharge in Santal: साहिबगंज से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, शनिवार को शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे - झारखंड न्यूज
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के समापन के बाद झारखंड के संताल परगना प्रमंडल के साहिबगंज से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रही है. कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शिरकत करेंगे. इस दौरान साहिबगंज में वृहद कार्यक्रम का अयोजन किया जाएगा. जिसमें राज्य के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे.
![Mallikarjun Kharge in Santal: साहिबगंज से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, शनिवार को शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे Mallikarjun Kharge in Santal](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-17716709-thumbnail-4x3-cong.jpg)
जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यक्रम के बहाने जनत का नब्ज टटोलेगी और पार्टी की नीतियों की जानकारी देकर हवा का रुख अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी. हालांकि कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा अभियान की अपार सफलता के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए कांग्रेस यह अभियान झारखंड के साहिबगंज से करने जा रही है. कार्यक्रम के जरिए देश में आपसी सद्भाव को बढ़ाया जाएगा.
संथाल परगना में लोकसभा की तीन सीटेंःगौरतलब हो कि संथाल परगना में लोकसभा की तीन सीटें हैं. जिसमें दो सीट पर वर्तमान में भाजपा के सांसद हैं और एक सीट पर झामुमो के सांसद हैं. गोड्डा लोकसभा सीट से वर्तमान में भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे हैं, दुमका लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सुनील सोरेन हैं और राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो से सांसद विजय हांसदा हैं. राजनीतिक पंडितों की माने तो ऐसे में कांग्रेस की नजर संथाल परगना की दो लोकसभा सीटों पर सेंधमारी की है, जहां अभी भाजपा के सांसद हैं. इस कारण साहिबगंज से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हो रही है.
बीते दिनों गृहमंत्री का हुआ था देवघर दौराःबताते चलें कि देश के गृह मंत्री अमित शाह का संथाल परगना के देवघर जिले में विजय संकल्प रैली कार्यक्रम हुआ था. जिसमें गृह मंत्री ने सभा के दौरान झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए निशाना साधा था. वहीं, संताल परगना के रास्ते घुसपैठ कराने का आरोप भी सरकार पर लगाया था. उन्होंने सरकार को आदिवासी विरोधी भी करार दिया था. साथ ही जनता से भाजपा को 2024 के चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की थी. ऐसे में राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इसी के जवाब में कांग्रेस संथाल परगना के साहिबगंज से कार्यक्रम करने जा रही है. इस दौरान संभावना है कि कांग्रेस भाजपा पर हमलावर होगी और इसी क्रम में अडाणी और अन्य मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी.