रांची: झारखंड में कांग्रेस सरकार में शामिल होने के बावजूद संगठन विस्तार पर खासा जोर दे रही है. सदस्यता अभियान के साथ-साथ चिंतन शिविर और प्रमंडलीय संवाद के बाद अब संगठन सशक्तिकरण अभियान शुरू करने जा रही है. जिला और प्रखंड स्तर पर होने वाले इस अभियान के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव व झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश में संगठन सशक्तिकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन व पूरे झारखंड में इस अभियान से जुड़ी गतिविधियों और संबंधित कार्यक्रमों का रिपोर्ट संकलन के लिए नियंत्रण कक्ष का गठन कर दिया है.
झारखंड में 18 अप्रैल से कांग्रेस का सशक्तिकरण अभियान, मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम का गठन - ETV Jharkhand
झारखंड में कांग्रेस अपने विस्तार पर खास ध्यान दे रही है. राज्य में सदस्यता अभियान और चिंतन शिविर के बाद पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए अब कांग्रेस का सशक्तिकरण अभियान शुरू होने जा रहा है.
![झारखंड में 18 अप्रैल से कांग्रेस का सशक्तिकरण अभियान, मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम का गठन Congress empowerment campaign](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-15016735-339-15016735-1649926765900.jpg)
इसे भी पढ़ें:झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी राज्य सरकार, शिक्षा की बेहतरी पर होगी चर्चा
नियंत्रण कक्ष से संबंधित जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के प्रभारी प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को बनाया गया है. वहीं, सदस्य के रूप में पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पासवान, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक नेली नाथन, झारखंड महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आभा सिन्हा और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शहबाद अहमद शामिल हैं. सतीश मुंजनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उक्त कमिटी को निर्देश दिया है कि संगठन सशक्तिकरण अभियान से संबंधित कार्यक्रम का रिपोर्ट संकलित कर समय-समय पर प्रदेश कांग्रेस को समर्पित करेगी.