झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

RJD कार्यालय में शोक सभा का आयोजन, रघुवंश प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि - रांची में शोक सभा का आयोजन

रांची के आरजेडी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजन किया गया. इस दौरान राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री, महान समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद, गिरिडीह राजद के जुझारू नेता कैलाश यादव और सिंहभूम जिलाध्यक्ष अंबिका बनर्जी की श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

rjd workers organized condolence
शोक सभा का आयोजन

By

Published : Sep 15, 2020, 7:41 PM IST

रांचीः आरजेडी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अपनी बातों से मशहूर रघुवंश प्रसाद के चले जाने से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. आरजेडी पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति मानी जा रही है. वहीं, झारखंड आरजेडी के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच भी शोक की लहर है. इसी को लेकर मंगलवार को रांची के आरजेडी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजन किया गया.

देखें पूरी खबर

शोक सभा आयोजन
शोक सभा में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री, महान समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद, गिरिडीह राजद के जुझारू नेता कैलाश यादव और सिंहभूम जिलाध्यक्ष अंबिका बनर्जी की आत्मा की शांति के लिए राष्ट्रीय जनता दल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना की. साथ ही माल्यार्पण और पुष्पांजलि देकर प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि दी.

इसे भी पढ़ें-झारखंडः कांग्रेस का 5 वर्षों का रहा है इतिहास, कभी उपचुनाव नहीं हारी है पार्टी

रघुवंश थे सच्चे समाजवादी
राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रघुवंश राजद के स्तंभ थे. वे सच्चे समाजवादी, जमीन और जुझारू नेता थे. उनके जाने से सिर्फ राजद को ही नहीं संपूर्ण भारत को क्षति हुई है. सभा में सिंहभूम के जिलाध्यक्ष अंबिका बनर्जी और कैलाश यादव के लिए भी शोक व्यक्त किया गया. सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में रघुवंश अमर रहे, अंबिका बनर्जी अमर रहे और कैलाश यादव अमर रहे का नारा लगाया. उपाध्यक्ष श्यामदास यादव, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजन यादव और वरिष्ठ नेता राज किशोर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सितंबर 2020 हमारे लिए बहुत ही दुखद रहा. रघुवंश जैसे दिग्गज नेता के चले जाने से हमें बहुत दुख हुआ है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details