रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Happy Birthday MS Dhoni) आज अपना 41वां जन्मिदन मना रहे हैं. इस बार धोनी अपने देश से दूर लंदन में अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं. धोनी के इस खास दिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. फैंस जहां अलग अलग तरीक से उनका जन्मदिन मना रहे हैं वहीं झारखंड के कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी उनको जन्मदिन की बधाई दी है.
ये भी पढ़ें:- HAPPY BIRTHDAY DHONI: 41 साल के हुए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी के साथ लंदन में काटा केक
सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई: सीएम हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई ट्वीट कर दी है. उन्होंने लिखा है कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार, माही, इसके साथ ही सीएम ने धोनी के घुटने के दर्द का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा की मीडिया के द्वारा आपके घुटने के दर्द के बारे में पता चला, आप शीघ्र स्वस्थ हो यही कामना है.