झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

स्वामी विवेकानंद की जयंती आज, सीएम सोरेन और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया नमन

हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने उनका नमन किया. साथ ही राजभवन में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

By

Published : Jan 12, 2021, 2:02 PM IST

tribute-to-swami-vivekanand
स्वामी विवेकानंद की जयंती

रांची:आज स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती है. इस दिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके साथ ही राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय युवा दिवस : युवा पीढ़ी के लिए क्यों खास हैं विवेकानंद


स्वामी विवेकानंद की जयंती
प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर यूथ अफेर्यस और स्पोर्टस मंत्रालय 24वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव (NYF) 2021 का आयोजन करेगा. वह भारत के प्रति बेहद देशभक्त थे और उन्हें भारत में दर्शन के योगदान के लिए नायक माना जाता है. उन्होंने वेदांत और योग के भारतीय दर्शन को पश्चिमी दुनिया से परिचित कराया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details