झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

बदले गए झारखंड के मुख्य सचिव, एल खियांग्ते को मिली जिम्मेवारी - झारखंड न्यूज

L Khyangte has been made Chief Secretary of Jharkhand. झारखंड के मुख्य सचिव बदल दिए गए हैं. एल खियांग्ते को मुख्य सचिव बनाया गया है.

Chief Secretary of Jharkhand changed
Chief Secretary of Jharkhand changed

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Dec 6, 2023, 4:21 PM IST

Updated : Dec 7, 2023, 2:01 PM IST

रांची: हेमंत सोरेन सरकार ने वर्तमान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को उनके पद से हटा दिया है. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एल खियांग्ते को नया मुख्य सचिव बनाया गया है.

झारखंड सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का तबादला महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के पद पर कर दिया गया है. वहीं महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के पद पर पदस्थापित एल खियांग्ते को झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर भेजा गया है.

जारी अधिसूचना

झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. झारखंड में इन्होंने लंबी सेवा दी है. मार्च 2020 से उन्होंने डीके तिवारी के रिटायर होने के बाद राज्य के 23वें मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाली थी. राज्य की सेवा करते हुए सुखदेव सिंह को कई मुख्यमंत्रियों के साथ कार्य करने का अनुभव रहा है. सुखदेव सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा के प्रधान सचिव रह चुके हैं.

झामूमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके प्रधान सचिव के तैर पर सुखदेव सिंह ने कार्य किया है. वहीं, हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव भी रहे हैं. हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद हेमंत सोरेन ने उन्हें राज्य का 23वां मुख्य सचिव बनाया. सुखदेव सिंह 2024 में सेवानिवृत्ति होंगे.

झारखंड के 24वें मुख्य सचिव बने एल खियांग्ते 1988 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं. उनका जन्म 26 अक्टूबर 1964 को हुआ था. वह 31 अक्टूबर 2024 को रिटायर होंगे. उनके बैच के दो आईएएस ऑफिसर है जिनमें अरुण कुमार सिंह इसी साल 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं जबकि अलका तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.

ये भी पढ़ें-

सुखदेव सिंह मुख्य सचिव और राजीव अरुण एक्का सीएम के प्रधान सचिव बने, ऐसा रहा है इनका सफर

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए 14 जिलों के डीसी, मंजूनाथ भजंत्री अब होंगे पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त

झारखंड में 23 आईपीएस अफसर का तबादला, दुर्गा पूजा से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated : Dec 7, 2023, 2:01 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details