रांचीःट्रेनों की गति बढ़ाने और परिचालन की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी और उसके ठहराव में परिवर्तन किया गया है. परिवर्तित समय सारणी और ठहराव नियमानुसार है. इसमें राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन भी शामिल है.
हटिया-यशवंतपुर(साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 02835 हटिया-यशवंतपुर (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 दिंसबर तक प्रत्येक मंगलवार हटिया से चलेगी. जो हटिया से शाम 6:25 पर प्रस्थान करेगी. इसका राउरकेला आगमन रात 9 बजे और यहां से 5 मिनट के बाद प्रस्थान करेगी. झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर यह रात के 10:35 पर पहुंचेगी और यहां से भी 5 मिनट के बाद यानी 10ः40 पर प्रस्थान करेगी.
यह ट्रेन सुबह 05:20 पर रायगड़ा पहुंचेगी, जहां से 5 मिनट के बाद प्रस्थान करेगी. विशाखापट्टनम आगमन 9.30 बजे के स्थान पर 8:40 बजे और प्रस्थान 9:55 बजे के स्थान पर 09:00 बजे करेगी. गुड्डुर आगमन शाम के 19.58 बजे के स्थान पर 18:46 बजे और प्रस्थान 20:00 बजे के स्थान पर 18:50 पर करेगी. रेनिगुंटा आगमन 21:38 बजे के स्थान पर 20:48 बजे और प्रस्थान 21:40 बजे के स्थान पर 20:50 पर करेगी. जोलारपेट आगमन 01:48 बजे के स्थान पर 00:38 बजे प्रस्थान 01:50 बजे के स्थान पर 00:40 बजे और यशवंतपुर आगमन 05:00 बजे के स्थान पर 03:45 बजे होगा.
यशवंतपुर-हटिया (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 02836 यशवंतपुर-हटिया (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार यशवंतपुर से चलेगी. यशवंतपुर से प्रस्थान सुबह 8:30 बजे, जोलारपेट आगमन 11:13 बजे प्रस्थान 11:15 बजे, रेनिगुंटा आगमन 14:50 बजे के स्थान पर 14:40 बजे और प्रस्थान 15:00 बजे के स्थान पर 14:50 पर, गुड्डुर आगमन 16:33 बजे के स्थान पर 16:13 बजे और प्रस्थान 16:35 बजे के स्थान पर 16:15 बजे, विशाखापट्टनम आगमन सुबह 04:10 बजे के स्थान पर 02:55 बजे और प्रस्थान 04:30 बजे के स्थान पर 03:15 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 14:55 बजे के स्थान पर 13:05 बजे और प्रस्थान 14:57 बजे के स्थान पर 13:10 बजे और हटिया आगमन 19:05 बजे के स्थान पर 17:40 पर होगा.
हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 02812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार हटिया से चलेगी. हटिया प्रस्थान 09:40 बजे, राउरकेला आगमन 12:10 बजे प्रस्थान 12:20 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 14:03 बजे के स्थान पर 14:00 बजे और प्रस्थान 14:05 बजे के स्थान पर 14:02 पर, नागपुर आगमन 00:10 बजे के स्थान पर 00:01 और प्रस्थान 00:20 बजे के स्थान पर 00:05 बजे और लोकमान्य तिलक टर्मिनल आगमन 13:35 बजे के स्थान पर 13:00 बजे होगा.
लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हटिया (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 02811 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हटिया (साप्ताहिक) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी. लोकमान्य तिलक टर्मिनल प्रस्थान 00:15 बजे, नागपुर आगमन 13.40 बजे के स्थान पर 13:35 बजे और प्रस्थान 13:50 बजे के स्थान पर 13:40 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 23:40 बजे के स्थान पर 23:25 बजे और प्रस्थान 23:42 बजे के स्थान पर 23:27 बजे और हटिया आगमन 04:00 बजे के स्थान पर 03:50 बजे होगा.
इसे भी पढ़ें-एक लाख का इनामी नक्सली लारा गिरफ्तार, कई सामान जब्त
हटिया-पूर्णिया कोर्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 08626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर तक प्रतिदिन हटिया से चलेगी. हटिया प्रस्थान 06:00 बजे के स्थान पर 05:55 बजे, रांची आगमन 06:15 बजे के स्थान पर 06:10 बजे और प्रस्थान 06:25 बजे के स्थान पर 06:20 बजे, मूरी आगमन 07:30 बजे के स्थान पर 07:28 बजे और प्रस्थान 07:32 बजे के स्थान पर 07:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 08:40 बजे के स्थान पर 08:35 बजे और प्रस्थान 08.45 बजे के स्थान पर 08:40 बजे, गया आगमन 12:55 बजे के स्थान पर 13:10 बजे प्रस्थान 13:20 बजे, पटना आगमन 15:30 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, बख्तियारपुर आगमन 16:41 बजे और प्रस्थान 16:43 बजे, बेगुसराय आगमन 19:09 बजे और प्रस्थान 19:11 बजे, खगड़िया आगमन 20:06 बजे और प्रस्थान 20:08 बजे, सहरसा आगमन 21:35 बजे प्रस्थान 22:00 बजे और पूर्णिया कोर्ट आगमन 00:30 बजे के स्थान पर 23:55 पर करेगी.
पूर्णिया कोर्ट-हटिया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 08625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर तक प्रतिदिन पूर्णिया कोर्ट से चलेगी. पूर्णिया कोर्ट प्रस्थान 02:00 बजे के स्थान पर 02:05 बजे, सहरसा आगमन 04:05 बजे के स्थान पर 04:10 बजे प्रस्थान 04:30 बजे के स्थान पर 04:36 बजे, खगडिया आगमन 06:03 बजे प्रस्थान 06:05 बजे, बेगुसराय आगमन 06:47 बजे प्रस्थान 06:49 बजे, पटना आगमन 10:50 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, गया आगमन 13:43 बजे के स्थान पर 13:45 बजे प्रस्थान 14:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 18:05 बजे प्रस्थान 18:10 बजे, मुरी आगमन 19:15 बजे के स्थान पर 19:07 बजे प्रस्थान 19:20 बजे के स्थान पर 19:12 बजे, रांची आगमन 20:40 बजे के स्थान पर 20:30 बजे प्रस्थान 20:45 बजे के स्थान पर 20:35 बजे और हटिया आगमन 21:05 बजे के स्थान पर 21:00 बजे होगा.