झारखंड

jharkhand

पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 100वें संस्करण का जश्न, बीजेपी कार्यकर्ता मना रहे दिवाली

By

Published : Apr 29, 2023, 9:00 PM IST

मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने की खुशी में शनिवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपावली मनाई. बीजेपी प्रदेश कार्यालय सहित पूरे राज्य भर के विभिन्न चौक चौराहों से लेकर पार्टी दफ्तरों तक में दीप जलाकर इसे भव्य रूप देने की कोशिश की.

Celebration of 100th edition of PM Modi program
Celebration of 100th edition of PM Modi program

जानकारी देते संवाददाता भुवन किशोर झा

रांची:प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपावली मनाई. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बीजेपी प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित दीपोत्सव में शामिल हुए. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने पर दीप जला कर खुशी मनायी.

ये भी पढ़ें:Navratna Garh Fort: ऐतिहासिक धरोहर में शामिल नागवंशी राजा का नवरत्न गढ़ किला, जानिए इसका इतिहास

भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा महानगर भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक कार्यक्रम है जिसे देश दुनिया के लोगों ने सराहा है. इसके माध्यम से जनता से सीधा संवाद प्रधानमंत्री जी का होता है. इसमें कोई राजनीतिक बातें नहीं होती. 100वें संस्करण के पूर्व आज राज्य के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ दीपोत्सव मना रहे हैं.

हरमू चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर मनाया गया दीपोत्सव:भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाद हरमू चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर दीपोत्सव मनाया गया. इस दौरान सांसद संजय सेठ के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे. भाजपा प्रदेश कार्यालय से हाथों में दीया लेकर हरमू चौक पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनता को धन्यवाद दिया. यहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा जनता से जुड़ कर रहे हैं, इस कड़ी में मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए लोग इंतजार करते रहते हैं. झारखंड के लोगों ने भी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम काफी सराहना की है.

राज्यभर में 9000 स्थानों पर रविवार को होगा भव्य कार्यक्रम:झारखंड बीजेपी ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सुनने के लिए पूरे राज्य भर में 9000 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है. जिसके तहत राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में प्रति विधानसभा 100 स्थान निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा 900 स्थानों पर पंचायत से लेकर सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा मन की बात कार्यक्रम सुनी जाएगी. रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश महिलौंग के बूथ संख्या 194 पर शामिल होंगे.

वहीं, भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के धनवार में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बर्मा माइन्स जमशेदपुर में, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी रांची के हिनू में, प्रदेश संगठन महामंत्री करमवीर सिंह धनबाद में और केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी बरकट्ठा के बूथ संख्या 24 पर कार्यक्रम में शामिल होंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details